एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू कश्मीर में एलओसी के पास गोलीबारी की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास सीमा से लगते आठ सेक्टर में बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की और संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू कश्मीर में एलओसी के पास गोलीबारी की

जम्मू, पांच मई पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास सीमा से लगते आठ सेक्टर में बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की और संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि भारतीय सैनिकों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने के दौरान यह लगातार 11वीं रात थी जब पाकिस्तान की ओर से बिना उकसावे के गोलीबारी की गई। पहलगाम हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी जिसमें अधिकतर पर्यटक थे।

जम्मू में एक रक्षा प्रवक्ता ने कहा, ‘‘चार और पांच मई की मध्य रात्रि को पाकिस्तानी सेना की चौकियों ने नियंत्रण रेखा के पार कुपवाड़ा, बारामूला, पुंछ, राजौरी, मेंढर, नौशेरा, सुंदरबनी और जम्मू कश्मीर के अखनूर क्षेत्रों में बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय सेना ने इस गोलीबारी का तुरंत और माकूल जवाब दिया।’’

पाकिस्तानी सैनिकों ने पांच सीमावर्ती जिलों - जम्मू क्षेत्र में पीर पंजाल के दक्षिण में जम्मू, राजौरी और पुंछ तथा कश्मीर घाटी में बारामूला एवं कुपवाड़ा जिलों में रात भर गोलीबारी की।

शुरुआत में उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा और बारामूला जिलों में नियंत्रण रेखा पर कई चौकियों को निशाना बनाकर बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी शुरू करने के बाद, पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए पुंछ सेक्टर और उसके बाद जम्मू क्षेत्र के अखनूर सेक्टर तक गोलीबारी की।

इसके बाद राजौरी जिले के सुंदरबनी और नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास कई चौकियों पर छोटे हथियारों से गोलीबारी की गई, जबकि उसके बाद जम्मू जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास परगवाल सेक्टर में गोलीबारी की गई।

भारत और पाकिस्तान के सैन्य संचालन महानिदेशकों (डीजीएमओ) के बीच 29 अप्रैल को ‘हॉटलाइन’ पर बातचीत हुई थी। इस दौरान भारत ने पाकिस्तान की ओर से जम्मू कश्मीर में एलओसी पर बिना उकसावे के की जा रही गोलीबारी पर चर्चा की थी। इसके बावजूद संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की जा रही है।

ऐसा माना जा रहा है कि भारतीय पक्ष ने पाकिस्तानी पक्ष को बिना उकसावे के की गई गोलीबारी के बारे में चेतावनी दी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 05, 2025 08:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).