एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पाकिस्तानी सैनिक भारतीय सीमा में घुसे, पुंछ में किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तानी सेना ने भारतीय सीमा में घुसपैठ की और जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। सेना के एक प्रवक्ता ने बुधवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | पाकिस्तानी सैनिक भारतीय सीमा में घुसे, पुंछ में किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

जम्मू, दो अप्रैल पाकिस्तानी सेना ने भारतीय सीमा में घुसपैठ की और जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। सेना के एक प्रवक्ता ने बुधवार को यह जानकारी दी।

यह घटना मंगलवार अपराह्न एक बजकर 10 मिनट पर हुई जिस पर भारतीय सैनिकों ने ‘‘नियंत्रित और संतुलित’’ तरीके से जवाबी कार्रवाई की।

भारतीय सेना ने पाकिस्तान की ओर से किसी के हताहत होने का कोई जिक्र नहीं किया जबकि आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि विस्फोट और उसके बाद दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी में दुश्मन सेना के पांच जवान घायल हो गए।

जम्मू स्थित सेना के जनसंपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल सुनील बर्तवाल ने एक बयान में कहा, ‘‘एक अप्रैल को एलओसी पर पाकिस्तानी सेना की घुसपैठ के बाद कृष्णा घाटी सेक्टर में बारूदी सुरंग में विस्फोट हुआ। इसके बाद पाकिस्तानी सेना ने बिना उकसावे के गोलीबारी शुरू कर दी और संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे सैनिकों ने नियंत्रित और संतुलित तरीके से जवाब दिया। स्थिति नियंत्रण में है और इस पर कड़ी नजर रखी जा रही है।’’

दोनों देशों के बीच 25 फरवरी 2021 को समझौते को बढ़ाए जाने के बाद से जम्मू-कश्मीर की सीमाओं पर संघर्ष विराम उल्लंघन की काफी कम घटनाएं हुईं हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 02, 2025 12:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).