विदेश की खबरें | कबायली वजीरिस्तान में आतंकी हमले में पाकिस्तानी सैनिक शहीद
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शनिवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने एक सैन्य जांच चौकी पर हमला किया, जिसमें एक सैनिक की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
पेशावर, 25 दिसंबर पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शनिवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने एक सैन्य जांच चौकी पर हमला किया, जिसमें एक सैनिक की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
पाकिस्ताने सैन्यश् मीडिया विंग ने एक बयान में कहा कि आतंकवादियों ने कबायली उत्तरी वजीरिस्तान में अफगानिस्तान सीमा के पास चौकी को निशाना बनाया।
सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत जवाबी फायरिंग की। हालांकि बंदूकधारियों की पहचान नहीं की जा सकी थी।
बयान में कहा गया है कि हमलावरों के पकड़े जाने तक तलाशी अभियान जारी रहेगा।
बलूचिस्तान के केच जिले में शुक्रवार को भी ऐसा ही आतंकी हमला हुआ था। इस घटना में दो जवान शहीद हो गए थे।
हाल के वर्षों में खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान प्रांत आतंकवादी हमलों का केंद्र बन गए हैं। तालिबान द्वारा 15 अगस्त को अफगानिस्तान पर कब्जा किये जाने के बाद इन हमलों में वृद्धि दर्ज की गई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 25, 2021 10:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

