विदेश की खबरें | पाकिस्तानी रेंजर्स ने छह भारतीय ‘तस्करों’ को पकड़ा: सेना
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तानी ‘रेंजर्स’ ने 29 जुलाई से तीन अगस्त के बीच देश में ‘मादक पदार्थ, हथियार और गोलाबारूद’ की तस्करी की कोशिश करने के आरोप में छह भारतीयों को हिरासत में लिया है। सेना ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
इस्लामाबाद, 22 अगस्त पाकिस्तानी ‘रेंजर्स’ ने 29 जुलाई से तीन अगस्त के बीच देश में ‘मादक पदार्थ, हथियार और गोलाबारूद’ की तस्करी की कोशिश करने के आरोप में छह भारतीयों को हिरासत में लिया है। सेना ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
सेना की मीडिया शाखा ‘ अंतर सेवा जनसंपर्क’ (आईएसपीआर) ने एक बयान में बताया, “ भारत के साथ लगती अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात पाकिस्तान रेंजर्स के कर्मियों ने 29 जुलाई से तीन अगस्त तक पाकिस्तानी क्षेत्र के अंदर से छह भारतीय नागरिकों को पकड़ा है।”
पाकिस्तानी सेना के दावे पर भारतीय अधिकारियों की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं आई है।
आईएसपीआर ने बयान में कहा कि पकड़े गए लोग तस्कर और अपराधी हैं और पाकिस्तानी रेंजर्स ने उन्हें जब पकड़ा तब वे पाकिस्तान में ‘मादक पदार्थ, हथियार और गोलाबारूद’ की तस्करी करने की कोशिश कर रहे थे। ‘रेंजर्स’ अर्धसैनिक बल हैं जो भारत के साथ लगती अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात रहते हैं।
बयान में कहा गया है, “ अवैध रूप से पाकिस्तान में प्रवेश करने और नापाक गतिविधियों में शामिल होने के लिए इन भारतीय तस्करों से मुल्क के कानून के मुताबिक निपटा जाएगा।”
उसने कहा कि इनमें से चार भारतीय फिरोजपुर के रहने वाले हैं जिनके नाम गुरमीज, शिंदर सिंह, जुगिंदर सिंह और विशाल हैं जबकि रत्न पाल सिंह जालंधर और गुरवेंदर सिंह लुधियाना के रहने वाले हैं।
बयान में कहा गया है कि पाकिस्तान के सुरक्षा बल चौकसी बरते रहेंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)