देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर के पुंछ में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी घुसपैठिया गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर मंगलवार को एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

जम्मू, छह मई जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर मंगलवार को एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

भारत और पाकिस्तान के बीच कूटनीतिक तनाव तथा पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद सीमा पर लगभग प्रतिदिन होने वाले संघर्ष विराम उल्लंघन के बीच यह गिरफ्तारी की गई।

पहलगाम आतंकवादी हमले में 26 लोग मारे गए थे, जिनमें अधिकतर पर्यटक थे।

अधिकारियों ने बताया कि नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार कर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने के कुछ ही देर बाद ही, पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के तारखल गांव निवासी वकास को चकन-दा-बाग क्षेत्र के गांव से सैन्य कर्मियों ने हिरासत में लिया।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ से पता चला है कि वकास अनजाने में नियंत्रण रेखा पार कर गया था।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी के समय घुसपैठिये के पास से किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\