विदेश की खबरें | सीमा पर ढेर किए गए पाकिस्तानी घुसपैठिए की पहचान हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) द्वारा पंजाब में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे अजनाला सेक्टर में ढेर किए गए हथियारबंद पाकिस्तानी घुसपैठिए की पहचान हो गई है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

अमृतसर(पंजाब), पांच जनवरी सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) द्वारा पंजाब में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे अजनाला सेक्टर में ढेर किए गए हथियारबंद पाकिस्तानी घुसपैठिए की पहचान हो गई है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

बीएसएफ ने घुसपैठिए को मंगलवार को ढेर किया था। उसके पास अत्याधुनिक 'पंप एक्शन' शॉटगन थी।

बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को कहा कि घुसपैठिए की पहचान पाकिस्तान रेंजर्स ने कर ली है और शव की मांग की है। उनके मुताबिक, शव को पोस्टमार्टम के लिए भारत के अजनाला शहर के अस्पताल भेजा गया है।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी रेंजर्स ने घुसपैठिए की पहचान मोहम्मद आदरिश के रूप में की है, जो पाकिस्तान के लाहौर में नरोवाल जिले के गांव डौध का निवासी था।

अधिकारी ने कहा कि इस मामले को विदेश मंत्रालय देख रहा है और शव एक-दो दिनों में पाकिस्तान को सौंपे जा सकता है।

घुसपैठिया भारत के रामदास गांव में घुसा था। यह अमृतसर जिले के अजनाला सेक्टर में है।

उसे बीएसएफ के जवानों ने गोली मारकर ढेर कर दिया था।

जब बीएसएफ के जवानों ने घुसपैठिए को पाकिस्तान में बाड़ की ओर आते देखा, तो उन्होंने उसे बार-बार चुनौती दी, लेकिन जब वह भारत की ओर आता रहा तो उन्होंने उस पर गोली चला दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Ruturaj Gaikwad IPL Stats Against RR: आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं ऋतुराज गायकवाड़ का प्रदर्शन, देखें घातक सलामी बल्लेबाज के आकंड़ें