एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | पाकिस्तानी हिंदुओं ने लाहौर के कृष्ण मंदिर में मनाई होली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तानी हिंदुओं ने लाहौर के कृष्ण मंदिर में कड़ी सुरक्षा के बीच हर्षोल्लास के साथ होली मनाई।

विदेश की खबरें | पाकिस्तानी हिंदुओं ने लाहौर के कृष्ण मंदिर में मनाई होली
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

लाहौर, 14 मार्च पाकिस्तानी हिंदुओं ने लाहौर के कृष्ण मंदिर में कड़ी सुरक्षा के बीच हर्षोल्लास के साथ होली मनाई।

होली का समारोह बृहस्पतिवार को ‘इवैक्यूई ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड’ (ईटीपीबी) द्वारा आयोजित किया गया था, जो अल्पसंख्यकों के पूजा स्थलों की देखभाल करता है।

कृष्ण मंदिर को रंगबिरंगी रोशनी से सजाया गया था। मंदिर परिसर में उत्सव जैसा माहौल था।

इस मौके पर केक काटा गया और मेहमानों को पारंपरिक मिठाइयां बांटी गई और प्रसाद वितरण किया गया।

महिलाओं ने विभिन्न गीतों, विशेषकर अमिताभ बच्चन पर फिल्माए गए गाने ‘‘रंग बरसे भीगे चुनरवाली’’ की धुन पर नृत्य किया और एक-दूसरे को रंग लगाया।

ईटीपीबी के अतिरिक्त सचिव सैफुल्लाह खोखर ने बताया कि अन्य मंदिरों में भी विशेष पूजा पाठ और होली समारोह का आयोजन किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 14, 2025 06:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).