एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | विदेशी लीग के लिए एनओसी नहीं मिलने पर अनुबंध खत्म करने पर विचार कर रहे हैं पाकिस्तानी क्रिकेटर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. कुछ शीर्ष क्रिकेटर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के साथ अपने केंद्रीय अनुबंध को समाप्त करने पर विचार कर रहे हैं क्योंकि कुछ खिलाड़ियों को विदेशी टी20 लीग में खेलने के लिए एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) देने से इनकार कर दिया गया था।

खेल की खबरें | विदेशी लीग के लिए एनओसी नहीं मिलने पर अनुबंध खत्म करने पर विचार कर रहे हैं पाकिस्तानी क्रिकेटर

लाहौर, 23 जनवरी कुछ शीर्ष क्रिकेटर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के साथ अपने केंद्रीय अनुबंध को समाप्त करने पर विचार कर रहे हैं क्योंकि कुछ खिलाड़ियों को विदेशी टी20 लीग में खेलने के लिए एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) देने से इनकार कर दिया गया था।

टीम प्रबंधन के सूत्रों के अनुसार अधिकतर केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं से मुक्त होने के बावजूद उन्हें विदेशी लीग में खेलने की अनुमति नहीं देने के कारण बोर्ड से नाराज हैं।

एक सूत्र ने कहा, ‘‘मामला तूल पकड़ चुका है क्योंकि हाल ही में बोर्ड ने जमान खान, फखर जमां, मुहम्मद हारिस (सभी केंद्रीय अनुबंधित) सहित कुछ खिलाड़ियों को बांग्लादेश प्रीमियर लीग में खेलने के लिए एनओसी देने से इस आधार पर इनकार कर दिया था कि वे पहले ही पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के अलावा दो लीग खेल चुके हैं।’’

उन्होंने कहा कि जका अशरफ के कार्यकाल के दौरान तय की गई मौजूदा पीसीबी नीति के तहत केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ियों को पीएसएल के अलावा दो विदेशी टी20 लीग में खेलने की अनुमति दी जाएगी।

सूत्र ने कहा, ‘‘लेकिन जो खिलाड़ी केंद्रीय अनुबंधित नहीं हैं उनके लिए ऐसी कोई बाध्यता नहीं है जब तक कि राष्ट्रीय टीम में उनकी जरूरत नहीं हो।’’

अधिकांश अनुबंधित खिलाड़ियों का मानना है कि जब एनओसी जारी करने की बात आती है तो बोर्ड दोहरी नीति अपना रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 23, 2024 02:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).