एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी की, भारतीय सेना ने प्रभावी ढंग से दिया जवाब: सूत्र

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास कुछ स्थानों पर पाकिस्तानी सेना द्वारा बृहस्पतिवार रात की गई गोलीबारी का प्रभावी ढंग से जवाब दिया। सैन्य सूत्रों ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी की, भारतीय सेना ने प्रभावी ढंग से दिया जवाब: सूत्र

नयी दिल्ली, 25 अप्रैल भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास कुछ स्थानों पर पाकिस्तानी सेना द्वारा बृहस्पतिवार रात की गई गोलीबारी का प्रभावी ढंग से जवाब दिया। सैन्य सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि इस दौरान किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं मिली है।

पाकिस्तानी सेना ने पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद दोनों पक्षों के बीच बढ़े तनाव के बीच यह गोलीबारी की। पहलगाम हमले में 26 लोग मारे गए थे।

एक सूत्र ने कहा, ‘‘पाकिस्तान की ओर से नियंत्रण रेखा पर कुछ स्थानों पर छोटे हथियारों से गोलीबारी किए जाने की घटनाएं हुईं।’’

उसने कहा, ‘‘गोलीबारी का प्रभावी ढंग से जवाब दिया गया।’’

इस संबंध में अभी विस्तार से जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 25, 2025 08:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).