विदेश की खबरें | पाकिस्तानी अभिनेत्री हुमैरा असगर की 8-10 महीने पहले हो गयी थी मौत : पोस्टमार्टम
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. कराची की ‘डिफेंस हाउसिंग सोसाइटी’ के एक अपार्टमेंट में इस सप्ताह मृत मिलीं पाकिस्तानी अभिनेत्री-मॉडल हुमैरा असगर अली की प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि उनकी मृत्यु आठ से 10 महीने पहले हो गई थी।
कराची, 11 जुलाई कराची की ‘डिफेंस हाउसिंग सोसाइटी’ के एक अपार्टमेंट में इस सप्ताह मृत मिलीं पाकिस्तानी अभिनेत्री-मॉडल हुमैरा असगर अली की प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि उनकी मृत्यु आठ से 10 महीने पहले हो गई थी।
हुमैरा (32) अकेली रहती थीं और उन्होंने कई टेलीविजन धारावाहिकों और दो फिल्मों में काम किया था।
पिछले दिनों फ्लैट खाली करने के अदालती आदेश पर अमल करते समय पुलिस को हुमैरा का सड़ा-गला शव मिला।
‘जियो न्यूज’ ने शुक्रवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि शव बुरी तरह सड़ चुका था और बरामदगी के समय पहचान नहीं हो पा रही थी।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के निष्कर्षों के अनुसार, शव ‘सड़ने की अंतिम अवस्था’ में था। चेहरे की मांसपेशियां पूरी तरह से गल चुकी थीं।
इसमें कहा गया है कि हड्डियां ‘छूने पर ही टूटने’ लगीं।
अभिनेत्री के परिवार ने बृहस्पतिवार को शव प्राप्त किया और उसे एम्बुलेंस से लाहौर ले गये।
इससे पहले, एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा था कि हुमैरा के परिवार ने ‘उन्हें अपना मानने या शव को दफनाने से साफ़ इनकार कर दिया है।’ उन्होंने दावा किया कि परिवार ने दो साल पहले अभिनेत्री से अपने संबंध तोड़ लिए थे।
उन्होंने कहा था कि यह मामला असामान्य लगता है क्योंकि अभिनेत्री लंबे समय तक गायब रहीं और शव को लेकर किसी भी पड़ोसी को शक नहीं हुआ।
हाल के हफ़्तों में यह दूसरा मामला है जहां एक अभिनेत्री अपने घर में मृत पाई गई है।
पिछले महीने, अभिनेत्री आयशा खान कराची में अपने अपार्टमेंट में मृत पाई गई थीं, जहां वह अकेली रहती थीं। वह 84 वर्ष की थीं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 11, 2025 10:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

