एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पाकिस्तान ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, मंदिर और मकानों में लगी गोलियां

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तानी सैनिकों ने बिना उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू कश्मीर के कठुआ और पुंछ जिलों में अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) तथा नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर कई सेक्टरों में गोलियां चलाई और मोर्टार के गोले दागे। गोलियां एक मंदिर और कुछ मकानों में लगी हैं।

देश की खबरें | पाकिस्तान ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, मंदिर और मकानों में लगी गोलियां
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जम्मू, एक नवंबर पाकिस्तानी सैनिकों ने बिना उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू कश्मीर के कठुआ और पुंछ जिलों में अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) तथा नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर कई सेक्टरों में गोलियां चलाई और मोर्टार के गोले दागे। गोलियां एक मंदिर और कुछ मकानों में लगी हैं।

अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | MP By-Election 2020: मध्यप्रदेश में आज से थमेगा प्रचार, रोड शो और सभाओं का दौर, तीन नवंबर को उपचुनाव के लिए मतदान.

उन्होंने बताया कि सेना और सीमा सुरक्षा बल ने इसका समुचित जवाब दिया और भारतीय पक्ष में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

अधिकारियों ने बताया कि कठुआ जिले में आईबी के पास हीरानगर सेक्टर में मनियारी, चंदवा और लोंदी गावों में गोलीबारी से भगवान शिव का एक मंदिर और कुछ मकान अंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

यह भी पढ़े | COVID19 Vaccine Update: 14 नवंबर से अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में होगा कोरोना वैक्सीन का ट्रायल, जनवरी के अंत तक रहेंगे जारी.

उन्होंने बताया कि कुछ मवेशियों को गोलियां लगी हैं और पशु चिकित्सक उनका उपचार कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि सीमा पार से गोलीबारी शनिवार रात करीब 9.45 बजे शुरू हुई, इसके बाद दोनों ओर से रविवार सुबह 5.25 बजे तक गोलीबारी जारी रही। इससे इलाके के लोगों में भय का माहौल बन गया और उन्होंने रात भूमिगत बंकरों में गुजारी।

रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले में एलओसी पर शाहपुर, किरनी और कस्बा सेक्टर में गोलियां चलाई और मोर्टार के गोले दागे।

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘सुबह करीब 7:30 बजे पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए एलओसी पर शाहपुर, किरनी और कस्बा सेक्टर में गोलियां चलाईं और मोर्टार के गोले दागे। भारतीय सेना इसका समुचित जवाब दे रही है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 01, 2020 11:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).