देश की खबरें | पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तानी सेना ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू कश्मीर के राजौरी और कठुआ जिले में नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय रेखा पर अग्रिम चौकियों और गांवों पर बिना उकसावे के गोलियां चलाईं और मोर्टार से गोले दागे ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जम्मू,नौ जनवरी पाकिस्तानी सेना ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू कश्मीर के राजौरी और कठुआ जिले में नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय रेखा पर अग्रिम चौकियों और गांवों पर बिना उकसावे के गोलियां चलाईं और मोर्टार से गोले दागे ।

अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि हालांकि, इससे भारतीय पक्ष को नुकसान होने की कोई सूचना नहीं है।

रक्षा प्रवक्ता ने बताया,‘‘ शनिवार को दोपहर बाद 12.30 बजे पाकिस्तान ने राजौरी के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा के समीप बिना उकसावे के गोलियां चलाईं और मोर्टार से गोले दागे। भारतीय सेना ने भी समुचित जवाबी कार्रवाई की।’’

उन्होंने बताया कि अंतिम सूचना मिलने तक दोनों ओर से गोलीबारी चल रही थी।

अधिकारियों ने बताया कि संघर्ष विराम उल्लंघन की दूसरी घटना में पाकिस्तानी रेंजरों ने कठुआ जिले के हीरा नगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास अग्रिम चौकियों और गांवों पर गोलियां दागीं।

अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान की ओर से शुक्रवार रात 11 बजे से शनिवार दोपहर 12.30 बजे तक गोलियां चलीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\