देश की खबरें | पाकिस्तान ने सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति का उल्लंघन किया: भारत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति बनने के कुछ ही घंटों बाद नयी दिल्ली ने शनिवार को इस्लामाबाद पर इसका ‘घोर उल्लंघन’ करने का आरोप लगाया।

नयी दिल्ली, 10 मई भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति बनने के कुछ ही घंटों बाद नयी दिल्ली ने शनिवार को इस्लामाबाद पर इसका ‘घोर उल्लंघन’ करने का आरोप लगाया।

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने देर रात प्रेस वार्ता में पाकिस्तान से इस तरह के उल्लंघन से बचने के लिए उचित कदम उठाने तथा स्थिति से ‘‘गंभीरता और जिम्मेदारी’’ के साथ निपटने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि सशस्त्र बलों को अंतरराष्ट्रीय सीमा के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर सीमा उल्लंघन की किसी भी पुनरावृत्ति की घटना से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए गए हैं।

मिसरी ने कहा, ‘‘पिछले कुछ घंटों से भारत और पाकिस्तान के सैन्य संचालन महानिदेशकों के बीच आज बनी सहमति का बार-बार उल्लंघन हो रहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह आज हुई सहमति का घोर उल्लंघन है। सशस्त्र बल इस उल्लंघन का पर्याप्त और उचित जवाब दे रहे हैं तथा हम इसे बहुत गंभीरता से लेते हैं।’’

विदेश सचिव ने कहा कि सशस्त्र बल स्थिति पर कड़ी निगरानी रख रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हम पाकिस्तान से इस तरह के उल्लंघन से बचने के लिए उचित कदम उठाने तथा स्थिति से गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ निपटने का आह्वान करते हैं।’’

मिसरी ने कहा, ‘‘सशस्त्र बल स्थिति पर कड़ी निगरानी रख रहे हैं। उन्हें अंतरराष्ट्रीय सीमा के साथ-साथ नियंत्रण रेखा पर सीमा उल्लंघन की किसी भी घटना की पुनरावृत्ति होने पर सख्ती से निपटने के निर्देश दिए गए हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\