विदेश की खबरें | पाकिस्तान, अमेरिका ने अफगानिस्तान में राजनीतिक समाधान पर चर्चा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मोईद युसूफ ने वॉशिंगटन में अपने अमेरिकी समकक्ष जेक सुलीवान से मुलाकात की जिस दौरान दोनों नेताओं ने अफगानिस्तान में हिंसा में तुरंत कमी लाने और राजनीतिक समाधान तलाशने के ‘‘समझौते’’ की जरूरत बताई।

इस्लामाबाद, 30 जुलाई पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मोईद युसूफ ने वॉशिंगटन में अपने अमेरिकी समकक्ष जेक सुलीवान से मुलाकात की जिस दौरान दोनों नेताओं ने अफगानिस्तान में हिंसा में तुरंत कमी लाने और राजनीतिक समाधान तलाशने के ‘‘समझौते’’ की जरूरत बताई।

‘द डॉन न्यूज’ ने शुक्रवार को खबर दी कि वार्ता के दौरान परस्पर हित के अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

दोनों नेताओं के बीच यह दूसरी मुलाकात है। इससे पहले मार्च में जिनेवा में दोनों की मुलाकात हुई थी।

युसूफ ने आज सुबह ट्वीट किया, ‘‘वॉशिंगटन में आज एनएसए जेक सुलीवान के साथ सकारात्मक बैठक हुई।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमने जिनेवा बैठक के बाद हुई प्रगति का जायजा लिया और परस्पर हित वाले द्विपक्षीय, क्षेत्रीय तथा वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की। दोनों पक्ष पाकिस्तान-अमेरिका सहयोग की गति बनाए रखने पर सहमत हुए।’’

हालांकि युसूफ ने बैठक के मुद्दों में अफगानिस्तान का जिक्र नहीं किया लेकिन सुलीवान ने अपने ट्वीट में अफगान मुद्दे के बारे में जानकारी दी।

सुलीवान ने कहा, ‘‘आज मैंने पाकिस्तान के एनएसए से मुलाकात की जहां क्षेत्रीय संपर्क और सुरक्षा तथा परस्पर सहयोग के अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई। हमने अफगानिस्तान में हिंसा में कमी लाए जाने की आवश्यकता और संघर्ष के राजनीतिक समाधान ढूंढने के बारे में चर्चा की।’’

अफगानिस्तान से 31 अगस्त तक अमेरिकी सैनिकों की वापसी की घोषणा के बाद से वहां हिंसा काफी बढ़ गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

‘Chor Machaye Shor’ in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में अजीबो-गरीब चोरी, अंबिकापुर कांग्रेस जिला कार्यालय से 72 नल चोरी, चोरों ने जाते-जाते 'लव यू' नोट छोड़ गए

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Ebola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है