एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | पाकिस्तान : मस्जिद में वीडियो बनाने की इजाजत देने के लिए लाहौर के दो अधिकारी निलंबित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की सरकार ने पुराने लाहौर में स्थित एक ऐतिहासिक मस्जिद में “हिंदी माध्यम” फिल्म की अदाकारा सबा कमर के डांस वीडियो की शूटिंग को मंजूरी देने के लिए रविवार को दो वरिष्ठ अधिकारियों को निलंबित कर दिया।

विदेश की खबरें | पाकिस्तान : मस्जिद में वीडियो बनाने की इजाजत देने के लिए लाहौर के दो अधिकारी निलंबित

लाहौर, नौ अगस्त पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की सरकार ने पुराने लाहौर में स्थित एक ऐतिहासिक मस्जिद में “हिंदी माध्यम” फिल्म की अदाकारा सबा कमर के डांस वीडियो की शूटिंग को मंजूरी देने के लिए रविवार को दो वरिष्ठ अधिकारियों को निलंबित कर दिया।

मस्जिद की पवित्रता भंग करने के लिए यहां स्थित पुलिस थाने में सबा कमर और अभिनेता बिलाल सईद के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने वास्ते शिकायत भी दर्ज कराई गई है।

यह भी पढ़े | America Coronavirus Update: कोरोना को लेकर अमेरिका का नया रिकॉर्ड, संक्रमण से पीड़ित लोगों की संख्या बढ़कर 50 लाख पहुंची.

पंजाब के औकफ और मजहबी मामलों के मंत्री सईद हसन शाह ने रविवार को संवाददाताओं से कहा, “हमने औकफ विभाग के दो अधिकारियों- निदेशक और सहायक निदेशक को निलंबित कर दिया है। उन्हें कथित तौर पर वजीर खान मस्जिद में वीडियो बनाने के लिए निलंबित किया गया है। मामले के संबंध में जांच शुरू कर दी गई है और दोषियों को सजा दी जाएगी।”

उन्होंने कहा कि मस्जिद की पवित्रता भंग करने का अधिकार किसी को नहीं है।

यह भी पढ़े | COVID-19 Vaccine Update: 12 अगस्‍त को दुनिया का पहला कोरोना वायरस वैक्‍सीन रजिस्टर करवाने को तैयार रूस.

कड़ी आलोचना और सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी मिलने के बाद अभिनेत्री सबा कमर ने माफी मांगी है।

कमर को बॉलीवुड फिल्मों में काम करने के लिए भी सराहना मिल चुकी है और उन्होंने सोशल मीडिया की हस्ती कंदील बलोच पर एक बायोपिक में भी काम किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 09, 2020 09:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).