एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | पाकिस्तान : कराची में चीनी नागरिकों पर हमले के तीन आतंकवादी ढेर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पिछले साल कराची में आतंकवादी हमले में एक कपड़ा मिल में काम कर रहे दो चीनी नागरिक घायल हो गए थे।

विदेश की खबरें | पाकिस्तान : कराची में चीनी नागरिकों पर हमले के तीन आतंकवादी ढेर
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

पिछले साल कराची में आतंकवादी हमले में एक कपड़ा मिल में काम कर रहे दो चीनी नागरिक घायल हो गए थे।

आतंकवाद निरोधक विभाग के वरिष्ठ अधिकारी आजाद खान ने बताया कि मारे गए आतंकवादियों में नवंबर 2024 के हमले का कथित मास्टरमाइंड भी शामिल है।

उन्होंने इस मास्टरमाइंड की पहचान जाफरान के रूप में की है जो पाकिस्तानी तालिबान से जुड़ा था। पाकिस्तानी तालिबान तहरीक-ए-तालिबान या टीटीपी नाम से जाना जाता है।

चीन, पाकिस्तान पर लगातार दबाव बनाता रहा है कि वह बीजिंग की अरबों डॉलर की 'बेल्ट एंड रोड' पहल के तहत प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं पर काम कर रहे चीनी नागरिकों की सुरक्षा में सुधार करे।

चीनी नागरिक तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) और अलगाववादी बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी समेत आतंकवादी संगठनों के हमलों का शिकार हो रहे हैं।

पाकिस्तान ने निजी कारखानों में कार्यरत श्रमिकों समेत चीनी कामगारों के लिए सुरक्षा उपायों को मजबूत करने का वादा किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 28, 2025 05:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).