विदेश की खबरें | पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज पर हमला पाकिस्तानी अर्थव्यवस्था और चीन को निशाना बनाकर किया गया था: बीएलए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज पर हुए हमले की जिम्मेदारी लेते हुए प्रतिबंधित अलगाववादी समूह बलुचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने कहा है कि शेयर बाजार पर हमले का लक्ष्य पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था और चीन को निशाना बनाना था।

कराची, 30 जून पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज पर हुए हमले की जिम्मेदारी लेते हुए प्रतिबंधित अलगाववादी समूह बलुचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने कहा है कि शेयर बाजार पर हमले का लक्ष्य पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था और चीन को निशाना बनाना था।

बलुचिस्तान लिबरेशन आर्मी का कहना है कि उसने बलुचिस्तान क्षेत्र में चीन की दखलअंदाजी के कारण उसको निशाना बनाया।

यह भी पढ़े | आतंकी ओसामा बिन लादेन को 'शहीद' कहने पर पाकिस्तान के लोगों ने इमरान खान का किया विरोध.

हथियारों से लैस चार उग्रवादियों ने सोमवार को पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज भवन पर हमला कर उसे कब्जा करने का प्रयास किया। घटना में तीन सुरक्षा गार्ड और एक पुलिसकर्मी मारे गए। बाद में सुरक्षा बलों ने हमलावरों को मार गिराया।

हमले के बाद बीएलए ने मीडिया को भेजे एक ईमेल में इसकी पुष्टि की है कि उसके माजीद ब्रिगेड ने यह हमला किया है। उसने चारों उग्रवादियों की तस्वीरें भी पोस्ट की हैं।

यह भी पढ़े | New Swine Flu-Like Virus Named G4: चीन में 'वैश्विक महामारी फैलाने में सक्षम' स्वाइन फ्लू वायरस की नई प्रजाति की पहचान-अध्ययन.

सोमवार देर शाम जारी एक संदेश में बीएलए ने कहा कि इस हमले का लक्ष्य पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था और चीन पर हमला करना था क्योंकि वह बलुचिस्तान में दखलअंदाजी कर रहा है।

पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज में चीनी कंपनियों का भारी निवेश है और इससे उनके हित जुड़े हुए हैं।

सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि बीएलए के माजीद ब्रिगेड का गठन 2011 में हुआ और उसका नाम पूर्व प्रधानमंत्री जुल्फीकार अली भुट्टो के एक अंगरक्षक के नाम पर रखा गया है, जिसने भुट्टो की हत्या का प्रयास किया था, लेकिन असफल रहा था।

सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि अफगानिस्तान में माजीद ब्रिगेड की उपस्थिति के बारे में सभी जानते हैं।

सूत्र ने बताया, ‘‘यह एक आत्मघाती दस्ता है, जो सुरक्षा बलों, प्रतिष्ठानों और पाकिस्तान में चीनी हितों को निशाना बनाने का काम करता है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\