विदेश की खबरें | पाकिस्तान: बलूचिस्तान प्रांत में सड़क हादसे में छह पुलिसकर्मियों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में ईद की छुट्टियों में घर लौट रहे छह पुलिसकर्मियों की सड़क हादसे में मौत हो गई।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

कराची, 16 अप्रैल पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में ईद की छुट्टियों में घर लौट रहे छह पुलिसकर्मियों की सड़क हादसे में मौत हो गई।

खुजदार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फहद खोसो ने बताया कि बलूचिस्तान प्रांत के वाध इलाके में क्वेटा-कराची राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार की रात विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने पुलिस वाहन को टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही सभी छह पुलिसकर्मियों की मौत हो गई।

'समाचार पत्र डॉन' ने खोसो के हवाले से बताया, "पुलिसकर्मी पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज में एक कोर्स करने के बाद ईद के लिए घर लौट रहे थे।"

वहीं, एक अन्य घटना में, पाकिस्तान के 'अशांत' उत्तर पश्चिमी इलाके में हुई गोलीबारी में दो सैनिक और आठ आतंकवादी मारे गए।

पाकिस्तानी सेना ने शनिवार को बताया कि खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के दक्षिण वजीरिस्तान में एक ठिकाने पर छापेमारी के दौरान सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच भारी गोलीबारी हुई।

सेना ने कहा कि मारे गए आतंकवादियों के पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है।

प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) देश की कानून प्रवर्तन एजेंसी के अधिकारियों के खिलाफ लगातार हमले कर रहे है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान