देश की खबरें | कश्मीर के पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तान ने की गोलाबारी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर के पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास सोमवार को पाकिस्तान की ओर से भारी गोलाबारी की गई जिसके बाद भारतीय सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया।
जम्मू, 21 सितंबर जम्मू कश्मीर के पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास सोमवार को पाकिस्तान की ओर से भारी गोलाबारी की गई जिसके बाद भारतीय सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया।
एक रक्षा प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि सीमापार स्थित शाहपुर, किरनी और कस्बा सेक्टर से “बिना उकसावे” के गोलाबारी की गई और यह दोनों पक्षों के बीच हुए संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन था।
प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने अपराह्न ढाई बजे के आसपास मोर्टार दागे और छोटे हथियारों से गोलीबारी शुरू की।
उन्होंने कहा कि इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
प्रवक्ता ने अनुसार अंतिम समाचार मिलने तक सीमा पार से गोलाबारी जारी थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)