एजेंसी न्यूज

पाकिस्तान ने नौशेरा में एलओसी पर की गोलाबारी

पाकिस्तानी सेना ने जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर बुधवार को गोलाबारी की।

पाकिस्तान ने नौशेरा में एलओसी पर की गोलाबारी
जियो

जम्मू, 10 जून पाकिस्तानी सेना ने जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर बुधवार को गोलाबारी की।

भारतीय सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया।

एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया, ‘‘आज सुबह करीब साढ़े सात बजे पाकिस्तान ने नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर छोटे हथियारों से गोलीबारी कर और मोर्टार दागकर बिना उकसावे के संघर्ष विराम उल्लंघन किया।’’

इलाके से अंतिम रिपोर्ट मिलने तक दोनों ओर से गोलाबारी जारी थी।

पाकिस्तानी सेना ने सोमवार और मंगलवार को भी पुंछ जिले के मनकोट और खरी करमारा सेक्टरों में नियंत्रण रेखा पर गोलाबारी की थी।

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 10, 2020 03:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).