पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सीमावर्ती इलाकों पर की गोलाबारी, मोर्टार के गोले भी दागे
पाकिस्तान की सेना ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास सीमावर्ती इलाकों पर भारी गोलीबारी की और मोर्टार के गोले दागे. यह लगातार तीसरा दिन है, जब पाकिस्तानी बलों ने नियंत्रण रेखा के समीपवर्ती इलाकों को निशाना बनाया है.
जम्मू-कश्मीर , 11 सितंबर: पाकिस्तान की सेना ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास सीमावर्ती इलाकों पर भारी गोलीबारी की और मोर्टार के गोले दागे. यह लगातार तीसरा दिन है, जब पाकिस्तानी बलों ने नियंत्रण रेखा के समीपवर्ती इलाकों को निशाना बनाया है. एक रक्षा प्रवक्ता ने कहा, "पाकिस्तान (Pakistan) ने सुबह करीब साढ़े आठ बजे पुंछ जिले के मनकोट में नियंत्रण रेखा के पास बिना किसी उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी और मोर्टार के गोले दागकर संघर्षविराम समझौते का उल्लंघन किया."
उन्होंने बताया कि भारतीय सेना (Indian Army) ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया. इससे पहले पाकिस्तानी बलों ने बृहस्पतिवार को नियंत्रण रेखा के पास छोटे हथियारों से गोलीबारी की थी और मोर्टार के गोले दागे थे.
यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर: बारामूला जिले में सुरक्षा बलों को मिला IED, बम निरोधक दस्ता से किया गया निष्क्रिय
उन्होंने पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास मालटी और देगवार सेक्टरों में नियंत्रण रेखा के पास बुधवार को भी गोलीबारी की थी. इससे पूर्व, राजौरी के केरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तानी सेना ने दो सितंबर को संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया था, जिसमें एक जूनियर कमीशंड अधिकारी (जेसीओ) शहीद हो गया था.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 11, 2020 11:25 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

