पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा, अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास अग्रिम चौकियों पर गोलाबारी की
सीमा पार से मोर्टार से हुई गोलाबारी में शनिवार को तीन नागरिक मारे गए थे।
जम्मू, 13 अप्रैल पाकिस्तान ने सोमवार को पुंछ और कठुआ जिले में नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास अग्रिम चौकियों और गांवों में गोलाबारी की जिसका भारतीय सुरक्षा बलों ने करारा जवाब दिया।
सीमा पार से मोर्टार से हुई गोलाबारी में शनिवार को तीन नागरिक मारे गए थे।
अधिकारियों ने बताया कि सुबह पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास मेंढर सेक्टर में पाकिस्तान की सेना ने गोलाबारी शुरू की और खबर लिखे जाने तक यह जारी थी।
पाकिस्तानी रेंजरों ने भी हीरानगर सेक्टर के विभिन्न गांवों में रात में दौरान अग्रिम चौकियों और गांवों को निशाना बनाकर संघर्षविराम का उल्लंघन किया।
अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान की तरफ से चांदवा और आसपास के इलाकों में रविवार की रात करीब पौने नौ बजे गोलाबारी शुरू हुई और सुबह चार बजे तक चली। उन्होंने कहा कि बीएसएफ ने इसका करारा जवाब दिया।
अधिकारियों ने कहा कि गोलाबारी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 13, 2020 03:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

