विदेश की खबरें | पाकिस्तान: शरीफ ने राजनीतिक नेतृत्व से राष्ट्रीय एकता का आह्वान किया, इमरान ने कहा- वार्ता को तैयार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बृहस्पतिवार को राजनीतिक नेतृत्व से राष्ट्रीय एकता कायम करने की अपील की, ताकि देश को नकदी संकट से उबारा जा सके।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इस्लामाबाद, 16 मार्च पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बृहस्पतिवार को राजनीतिक नेतृत्व से राष्ट्रीय एकता कायम करने की अपील की, ताकि देश को नकदी संकट से उबारा जा सके।

इससे एक दिन पहले शरीफ ने पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) अध्यक्ष इमरान खान को देश में जारी राजनीतिक और आर्थिक संकट के समाधान के लिए संवाद की पेशकश की थी।

सीनेट की स्वर्ण जयंती पर आयोजित सत्र में शरीफ ने कहा कि बिना राजनीतिक स्थिरता के आर्थिक स्थिरता नहीं लाई जा सकती।

इमरान खान ने भी सुलह-समझौते का संकेत देते हुए कहा कि वह किसी से भी बातचीत करने और देश की तरक्की, हित और लोकतंत्र के लिए कोई भी कुर्बानी देने को तैयार हैं।

उन्होंने बृहस्पतिवार को ट्वीट किया, ‘‘हम पाकिस्तान की तरक्की, हित और लोकतंत्र के लिए किसी भी कुर्बानी से पीछे नहीं हटेंगे।’’

खान ने कहा, ‘‘मैं किसी से भी बातचीत करने और इसके लिए हर कदम उठाने को तैयार हूं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान