एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | पाकिस्तान : सुरक्षाबलों ने टीटीपी के दो आतंकवादियों को मार गिराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सुरक्षा कर्मियों ने तहरीक-ए-तालिबान (टीटीपी) के दो आंतकवादियों को मार गिराया है। ये प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ के मंत्रिमंडल के एक वरिष्ठ सदस्य की पंजाब में हत्या करने की साजिश में संलिप्त थे। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

विदेश की खबरें | पाकिस्तान : सुरक्षाबलों ने टीटीपी के दो आतंकवादियों को मार गिराया
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

लाहौर, एक मई सुरक्षा कर्मियों ने तहरीक-ए-तालिबान (टीटीपी) के दो आंतकवादियों को मार गिराया है। ये प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ के मंत्रिमंडल के एक वरिष्ठ सदस्य की पंजाब में हत्या करने की साजिश में संलिप्त थे। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पंजाब पुलिस के आंतकवाद रोधी विभाग (सीटीडी) ने एक बयान जारी कर बताया कि मारे गए आतंकवादियों की पहचान अदील उर्फ शैफुल्लाह खोरसानी और जैन उर्फ असदुल्लाह खोरसानी के तौर पर की गई है।

बयान के मुताबिक टीटीपी के दोनों सदस्य उस समय मारे गए जब उन्हें प्रांतीय राजधानी लाहौर से करीब 400 किलोमीटर दूर बहावलपुर जिले में उनके द्वारा छिपाए हथियारों की निशानदेही कराने के लिए ले जाया जा रहा था।

सीटीडी के प्रवक्ता ने बताया, ‘‘ दोनों आतंकवादी संघीय मंत्री रियाज हुसैन पीराजादा की हत्या की साजिश रचने के मामले में संलिप्त थे।’’

पीरजादा को पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के अध्यक्ष नवाज शरीफ का करीबी माना जाता है।

प्रवक्ता ने बताया कि दोनों आतंकवादियों को कुछ दिन पहले बहावलपुर के हासिलपुर इलाके में हत्या के एक मामले की जांच के दौरान गिरफ्तार किया गया था और वे पुलिस की हिरासत में थे।

उन्होंने बताया, ‘‘गत रात दोनों आतंकवादियों को छिपाए गए हथियारों की निशानदेही के लिए लाया गया था, तभी उनके साथियों ने सीटीडी की टीम पर गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई के दौरान निशानदेही के लिए लाए गए दोनों आतंकवादी मारे गए जबकि अन्य फरार होने में सफल रहे।’’

प्रवक्ता के मुताबिक मारे गए आतंकवादियों ने पीरजादा की हत्या के लिए टीटीपी के चार सदस्यों की टीम बनाई थी। उन्होंने बताया कि गोलीबारी करने वाले आतंकवादियों को गिरफ्तार करने के लिए इलाके में तलाश अभियान जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 01, 2024 09:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).