विदेश की खबरें | पाकिस्तान, रूस ने सुदृढ़ रेल और सड़क नेटवर्क बनाने के लिए सहयोग करने पर सहमति जताई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान और रूस ने एक सुदृढ़ रेल और सड़क नेटवर्क बनाने के लिए सहयोग करने पर सहमति व्यक्त की है।
इस्लामाबाद, चार जुलाई पाकिस्तान और रूस ने एक सुदृढ़ रेल और सड़क नेटवर्क बनाने के लिए सहयोग करने पर सहमति व्यक्त की है।
एक खबर के अनुसार पाकिस्तान को मध्य एशिया और रूस से जोड़ने के लिए एक सुदृढ़ रेल और सड़क संपर्क स्थापित करने पर यह सहमति जताई गई है।
संघीय संचार मंत्री अब्दुल अलीम खान और रूस के परिवहन उप मंत्री आंद्रे सर्गेयेविच निकितिन ने चीन के तियानझिन में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के मंत्रिस्तरीय सम्मेलन के मौके पर व्यापार और आर्थिक एकीकरण को सुविधाजनक बनाने के लिए पूरे क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास में तेजी लाने पर सहमति व्यक्त की।
‘जियो न्यूज’ की खबर के अनुसार इस पहल का उद्देश्य रूस और मध्य एशिया तक व्यापार गलियारों और रसद मार्गों को बढ़ाकर पाकिस्तान को एक रणनीतिक पारगमन केंद्र में बदलना है।
पाकिस्तान के आधुनिकीकरण प्रयासों पर प्रकाश डालते हुए, खान ने कहा कि देश अपने परिवहन बुनियादी ढांचे का डिजिटलीकरण कर रहा है, बाधा मुक्त सड़कमार्ग, अनिवार्य ई-टैगिंग और व्यापक सीसीटीवी निगरानी शुरू कर रहा है।
उन्होंने कहा कि ये सुधार क्षेत्रीय संपर्क और सीमा पार व्यापार को अनुकूल बनाने के पाकिस्तान के व्यापक लक्ष्य का हिस्सा हैं।
उप मंत्री निकितिन ने क्षेत्रीय व्यापार गतिशीलता को बदलने में पाकिस्तान और रूस के बीच सहयोग के महत्व को स्वीकार किया और इस्लामाबाद के साथ संयुक्त परिवहन और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए रूस की प्रतिबद्धता की पुष्टि की।
पाकिस्तान और अफगानिस्तान ने पिछले महीने उज्बेकिस्तान-अफगानिस्तान-पाकिस्तान (यूएपी) रेल परियोजना को आगे बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की थी, जो क्षेत्रीय संपर्क की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
उप प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री इसहाक डार और अफगानिस्तान के कार्यवाहक विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी ने टेलीफोन पर बातचीत में रूपरेखा समझौते को शीघ्र अंतिम रूप देने के लिए मिलकर काम करने पर सहमति व्यक्त की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 04, 2025 05:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

