एजेंसी न्यूज

पाक की फिर नापाक हरकत, आतंकी सूची से हटाए हजारों नाम, मुंबई हमले का आरोपी भी शामिल

वैश्विक धन शोधन रोधी कार्यबल एफएअीएफ के आकलन से पहले पाकिस्तान ने चुपचाप अपनी आतंकवादी निगरानी सूची से मुंबई 2008 आतंकवादी हमले के साजिशकर्ता एवं लश्कर अभियान के कमांडर जकी-उर-लख्वी सहित 1800 आतंकवादियों के नाम हटा दिए हैं. एफएटीएफ इस दिशा में उठाए पाकिस्तान के कदमों का एक बार फिर जून 2020 में आकलन करेगी.

पाक की फिर नापाक हरकत, आतंकी सूची से हटाए हजारों नाम, मुंबई हमले का आरोपी भी शामिल
इमरान खान (Photo Credits: Facebook)

न्यूयॉर्क, 21 अप्रैल: वैश्विक धन शोधन रोधी कार्यबल एफएअीएफ के आकलन से पहले पाकिस्तान (Pakistan) ने चुपचाप अपनी आतंकवादी निगरानी सूची से मुंबई (Mumbai) 2008 आतंकवादी हमले के साजिशकर्ता एवं लश्कर अभियान के कमांडर जकी-उर-लख्वी सहित 1800 आतंकवादियों के नाम हटा दिए हैं. प्रतिबंधित व्यक्तियों की यह तथाकथित सूची पाकिस्तान के राष्ट्रीय आतंकवाद निरोधी प्राधिकरण या एनएसीटीए द्वारा बनाई जाती है. इसका उद्देश्य वित्तीय संस्थानों को संदिग्ध आतंकवादियों से लेनदेन करने से रोकना है.

न्यूयॉर्क स्थित नियामक प्रौद्योगिकी कम्पनी ‘कास्टेलम डॉट एआई’ के अनुसार 2018 में इस सूची में 7,600 नाम थे और पिछले 18 महीने में यह घटकर 3,800 रह गए. ‘कास्टेलम’ द्वारा एकत्रित आंकड़ों के अनुसार मार्च की शुरुआत से करीब 1800 नाम इस सूची से हटाए गए.

यह भी पढ़ें: इमरान खान से मिलने वाला शख्स फैसल एधी पाया गया कोरोना वायरस से पॉजिटिव, पाकिस्तान में मचा हड़कंप

उसने कहा कि पाकिस्तान फिलहाल पेरिस स्थित वित्तीय कार्यबल (एफएटीएफ) के साथ मिलकर तय की गई कार्ययोजना को क्रियान्वित करने का काम कर रहा है, जिसमें ‘‘लक्षित वित्तीय प्रतिबंधों का प्रभावी कार्यान्वयन’’ शामिल है. यह संभव है कि ये नाम एफएटीएफ के सुझाव को लागू करने की पाकिस्तान की कार्ययोजना के तहत हटाए गए हों. एफएटीएफ इस दिशा में उठाए पाकिस्तान के कदमों का एक बार फिर जून 2020 में आकलन करेगी.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 21, 2020 04:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).