खेल की खबरें | पाकिस्तान 272 रन पर सिमटा, दक्षिण अफ्रीका के चाय तक दो विकेट पर 26 रन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के निचले क्रम में फहीम अशरफ ने नाबाद 78 रन बनाये और वह शीर्ष स्कोरर रहे जिसमें 12 चौके शामिल थे। इसके बाद नोर्ट्जे ने दूसरे दिन दूसरे सत्र में पाकिस्तानी पारी खत्म कर दी।
पाकिस्तान के निचले क्रम में फहीम अशरफ ने नाबाद 78 रन बनाये और वह शीर्ष स्कोरर रहे जिसमें 12 चौके शामिल थे। इसके बाद नोर्ट्जे ने दूसरे दिन दूसरे सत्र में पाकिस्तानी पारी खत्म कर दी।
तेज गेंदबाज हसन अली ने लगातार गेंदों पर दो विकेट झटककर दक्षिण अफ्रीका को शुरूआती झटके दिये जिससे चाय तक टीम का स्कोर दो विकेट पर 26 रन था।
हसन ने ब्रेक से पहले अंतिम ओवर में डीन एल्गर (15 रन) को और फिर रासी वान डर डुसेन को अगली गेंद पर बोल्ड किया।
नोर्ट्जे ने अपने 10वें टेस्ट मैच में तीसरी बार पांच विकेट झटकने का कारनामा किया। उन्होंने पहले सत्र में दो विकेट चटकाये जिसमें बाबर आजम को दिन की दूसरी गेंद पर पवेलियन भेज दिया।
पाकिस्तान ने सुबह तीन विकेट पर 145 रन से खेलना शुरू किया। बाबर अपने कल के 77 रन में एक भी रन नहीं जोड़ पाये। हालांकि उन्होंने गुरूवार को पहले दिन फवद आलम के साथ पाकिस्तानी पारी को तीन विकेट से 22 रन के स्कोर से उबरने में मदद की।
आलम (45) को तेम्बा बावुमा ने सीधा थ्रो फेंककर रन आउट किया।
अशरफ ने फिर रन जुटाने की जिम्मेदारी संभालते हुए मोहम्मद रिजवान (18) के साथ 41 रन की भागीदारी निभायी। अशरफ ने 97 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया, उन्होंने अपने आठवें टेस्ट में चौथा अर्धशतक बनाया।
अशरफ इससे पहले बायें हाथ के स्पिनर केशव महाराज (90 रन देकर तीन विकेट) की पगबाधा की अपील पर टीवी रैफरल पर बचे।
पाकिस्तान दो मैचों की श्रृंखला में 1-0 से आगे चल रहा है। उसने कराची में पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को सात विकेट से हराया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 05, 2021 05:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

