विदेश की खबरें | पाकिस्तानः प्रदर्शनकारियों ने पेशावर के ऐतिहासिक रेडियो केंद्र भवन को क्षतिग्रस्त किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की नौ मई को हुई गिरफ्तारी के बाद हुए उग्र प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने पेशावर स्थित रेडियो पाकिस्तान की ऐतिहासिक इमारत में भी तोड़-फोड़ व आगजनी की है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

पेशावर, 12 मार्च पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की नौ मई को हुई गिरफ्तारी के बाद हुए उग्र प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने पेशावर स्थित रेडियो पाकिस्तान की ऐतिहासिक इमारत में भी तोड़-फोड़ व आगजनी की है।

एआरवाई न्यूज द्वारा बुधवार को प्रकाशित खबर के मुताबिक खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान उत्तर पश्चिमी शहर पेशावर स्थित इमारत में आग लगाने से पहले उसमें मौजूद उपकरणों को क्षतिग्रस्त कर दिया था।

गौरतलब है कि पिछले साल अप्रैल में पदच्युत इमरान खान को गत मंगलवार को अल-कादिर ट्रस्ट में कथित भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया था जिसके बाद पूरे पाकिस्तान में हिंसक प्रदर्शन शुरू हो गए थे।

खबर के मुताबिक प्रदर्शनकारियों के हमले के दैरान सरकारी रेडियो पाकिस्तान के कुछ कर्मचारी इमारत में ही फंस गए थे जिन्हें पुलिस ने बचाया।

रेडियो पाकिस्तान के महानिदेशक ताहिर हुसैन ने पेशावर स्थित इमारत पर हिंसक प्रदर्शनकारियों द्वारा हमला किए जाने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारियों ने न्यूजरूम और रेडियो स्टेशन के अन्य हिस्सों में कहर बरपाया।

हुसैन ने कहा, ‘‘उपद्रवी न्यूजरूम और रेडियो ऑडियो रूम में दाखिल हुए और वहां रखे फर्नीचर में आग लगा दी।’’उन्होंने कहा कि भीड़ ने कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों पर भी हमला किया।

हुसैन ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने रेडियो स्टेशन इमारत के पास खड़े वाहनों में आग लगा दी और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ कैमरा, माइक्रोफोन कार्यालय के अन्य उपकरण लूट कर ले गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\