Pakistan: पाकिस्तानी राष्ट्रपति के पैर की हड्डी टूटी, दुबई में विमान से उतरते समय आसिफ अली जरदारी हादसे का हुए शिकार

पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी की दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमान से उतरते समय पैर की हड्डी टूट गई. यह घटना बुधवार रात को हुई लेकिन पाकिस्तान के राष्ट्रपति के कार्यालय ने इसकी पुष्टि बृहस्पतिवार देर रात को की.

Asif Ali Zardari (img: tw)

इस्लामाबाद, 1 नवंबर : पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी की दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमान से उतरते समय पैर की हड्डी टूट गई. यह घटना बुधवार रात को हुई लेकिन पाकिस्तान के राष्ट्रपति के कार्यालय ने इसकी पुष्टि बृहस्पतिवार देर रात को की. राष्ट्रपति भवन से जारी एक बयान के अनुसार, राष्ट्रपति विमान से उतरते समय गिर गए जिसके बाद उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. चिकित्सक ने जांच के बाद उनके पैर में प्लास्टर चढ़ा दिया.

बयान में कहा गया है, ‘‘उनके पैर पर चार सप्ताह तक प्लास्टर रहेगा.’’ बयान में कहा गया कि राष्ट्रपति जरदारी को घर भेज दिया गया है और उन्हें आराम की सलाह दी गई है. पाकिस्तान के अखबार ‘डॉन’ ने बताया कि 69 वर्षीय राष्ट्रपति को हाल के वर्षों में कई स्वास्थ्य समस्याएं हुई हैं. मार्च 2023 में संयुक्त अरब अमीरात में उनकी आंख की सर्जरी हुई. यह भी पढ़ें : नेपाल में पांच दिवसीय उत्सव के रूप में मनाई जा रही दीपावली

वर्ष 2022 में उन्हें सीने में संक्रमण के इलाज के लिए एक सप्ताह के लिए कराची के डॉ. जियाउद्दीन अस्पताल में भर्ती कराया गया था. खराब स्वास्थ्य की अफवाहों के बीच उनके निजी चिकित्सक और करीबी सहयोगी डॉ. आसिम हुसैन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पुष्टि की थी कि वह ‘‘उनकी सेहत ठीक है’’. उनके बेटे और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी के अनुसार, जुलाई 2022 में उनमें कोरोना वायरस से संक्रमण की पुष्टि हुई थी, उनमें कोविड-19 के ‘‘हल्के लक्षण’’ थे.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड