विदेश की खबरें | पाकिस्तान पुलिस ने प्रतिबंधित संगठनों के आठ संदिग्ध आतंकियों को किया गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने इस्लामिक स्टेट इन इराक एंड सीरिया (आईएसआईएस) और अल-कायदा समेत प्रतिबंधित संगठनों के आठ संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
लाहौर, 26 अगस्त पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने इस्लामिक स्टेट इन इराक एंड सीरिया (आईएसआईएस) और अल-कायदा समेत प्रतिबंधित संगठनों के आठ संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पंजाब पुलिस के आतंकवाद रोधी विभाग (सीटीडी) ने शनिवार को कहा कि पंजाब के विभिन्न इलाकों में चलाए गए अभियानों के दौरान एक 'बड़ी आतंकी साजिश' को नाकाम कर दिया है।
सीटीडी के अनुसार, खुफिया सूचना के आधार पर प्रांत के विभिन्न जिलों में 74 अभियान चलाए गए और हथियारों, विस्फोटकों तथा अन्य प्रतिबंधित सामग्रियों के साथ आठ कथित आतंकवादियों को गिरफ्तार किया।
आतंकवादी, आईएसआईएस और अल-कायदा समेत प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े हैं।
आतंकवादियों की पहचान लियाकत खान, मुहम्मद हसन, शान फराज, गुल करीम, आयुब खान, मुहम्मद उमीर, अमीर मुआविया और रिजवान सिद्दीक के रूप में हुई है। इसमें बताया गया है कि वे दाएश, अल-कायदा, तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान, सिपह-ए-सहाबा पाकिस्तान और लश्कर-ए-झांगवी से संबंधित हैं।
सीटीडी ने बताया कि संदिग्धों को लाहौर, रावलपिंडी, मुलतान और गुजरांवाला से गिरफ्तार किया गया है।
संदिग्धों के पास से विस्फोटक (1200 ग्राम), दो हथगोले, एक आईईडी बम, नौ डेटोनेटर, प्रतिबंधित साहित्य और आईएसआईएस का एक झंडा बरामद हुआ है।
सीटीडी ने कहा,''गिरफ्तार आतंकवादियों की योजना पूरे प्रांत में महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों तथा धार्मिक स्थलों को निशाना बनाने की थी।'' इसने बताया कि पुलिस ने इनके खिलाफ सात मामले दर्ज किए हैं और उन्हें पूछताछ के लिए अज्ञात स्थानों पर ले गए हैं।
सीटीडी ने बीते सप्ताह 13 संदिग्धों को गिरफ्तार किया था जिसमें तीन आईएसआईएस के कमांडर थे।
सीटीडी अधिकारियों ने बताया कि इस सप्ताह 700 तलाशी अभियान चलाए गए और 135 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया।
उन्होंने बताया कि अभियानों के दौरान 16,784 लोगों से पूछताछ की गई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 26, 2023 06:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

