विदेश की खबरें | पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने अफगान तालिबान बलों की ‘बिना उकसावे’ वाली गोलीबारी की निंदा की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अशांत बलूचिस्तान प्रांत के सीमावर्ती क्षेत्र चमन में अफगान तालिबान द्वारा ‘‘बिना उकसावे’’ के गोलीबारी करने की सोमवार को निंदा की।
कराची, 12 दिसंबर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अशांत बलूचिस्तान प्रांत के सीमावर्ती क्षेत्र चमन में अफगान तालिबान द्वारा ‘‘बिना उकसावे’’ के गोलीबारी करने की सोमवार को निंदा की।
शरीफ ने कहा कि काबुल की अंतरिम सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोहराई न जाएं।
पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा ने शुरुआत में कहा कि रविवार को हुई गोलाबारी में छह लोगों की मौत हुई, लेकिन बाद में मरने वालों की संख्या बढ़कर सात हो गई। सेना ने कहा कि अफगान बलों द्वारा आम नागरिकों पर भारी हथियारों से ‘‘बिना उकसावे के अंधाधुंध गोलीबारी’’ की गई, जिससे 16 लोग घायल हो गए।
घटना की निंदा करते हुए प्रधानमंत्री शरीफ ने ट्वीट किया कि काबुल में अंतरिम सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
पाकिस्तान सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अफगान बलों द्वारा बिना उकसावे के अंधाधुंध गोलाबारी की गई, जो कुछ देर तक जारी रही।
विदेश कार्यालय ने एक बयान में कहा, ‘‘ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं दोनों देशों के बीच भाईचारे वाले संबंधों के अनुरूप नहीं हैं।’’
इसमें कहा गया, ‘‘अफगान अधिकारियों को सूचित किया गया है कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति से बचा जाना चाहिए और इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 12, 2022 03:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

