खेल की खबरें | पाकिस्तान 239 रन पर आउट, फालोआन बचाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. रिजवान ने तब क्रीज पर कदम रखा जब पाकिस्तान ने सुबह 32 रन के अंदर चार विकेट गंवा दिये थे और उसका स्कोर पांच विकेट पर 52 रन था। वह टीम को सम्मानजनक स्थिति में पहुंचाने के बाद अंतिम सत्र में आउट हुए।

रिजवान ने तब क्रीज पर कदम रखा जब पाकिस्तान ने सुबह 32 रन के अंदर चार विकेट गंवा दिये थे और उसका स्कोर पांच विकेट पर 52 रन था। वह टीम को सम्मानजनक स्थिति में पहुंचाने के बाद अंतिम सत्र में आउट हुए।

अपने टेस्ट करियर का सर्वोच्च स्कोर बनाने वाले फहीम आउट होने वाले आखिरी बल्लेबाज थे। उन्होंने अपनी पारी में 15 चौके और एक छक्का लगाया जिससे पाकिस्तान फालोआन बचाने में सफल रहा। न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 431 रन बनाये थे और इस तरह से उसे 192 रन की बढ़त हासिल हुई।

फहीम ने और रिजवान ने सातवें विकेट के लिये 106 रन की साझेदारी की। रिजवान के रन आउट होने से यह साझेदारी टूटी।

न्यूजीलैंड ने सुबह आबिद अली (25), मोहम्मद अब्बास (पांच), अजहर अली (पांच) और हारिस सोहेल (तीन) के विकेट लेकर मैच पर शिकंजा कस दिया था।

पाकिस्तान ने सुबह एक विकेट पर 30 रन से आगे खेलना शुरू किया। उसने पहले सत्र में 26 ओवरों में केवल 32 रन बनाये और इस बीच चार विकेट गंवाये।

मोहम्मद अब्बास ने शुरू में गेंदबाजों को परेशान किया। उन्होंने नाइटवाचमैन की अपनी भूमिका अच्छी तरह से निभाते हुए 37 गेंदों का सामना करके अपना खाता खोला। न्यूजीलैंड ने 31वें ओवर में पहली बार बायें हाथ के स्पिनर मिशेल सैंटनर को गेंद सौंपी।

लेकिन वह तेज गेंदबाज काइल जेमीसन थे जिन्होंने दिन की पहली सफलता दिलायी। उन्होंने फुललेंथ गेंद पर आबिद अली को बोल्ड किया। केन विलियमसन ने इसके तुरंत बाद ट्रेंट बोल्ट को गेंद सौंपी जिन्होंने अब्बास को स्लिप में रोस टेलर के हाथों कैच करा दिया।

अजहर अली ने टिम साउथी की गेंद पर विकेटकीपर बीजे वाटलिंग को कैच दिया। इसके बाद उन्होंने हारिस सोहेल को भी नहीं टिकने दिया। फवाद आलम (नौ) दूसरे सत्र में पवेलियन लौटे। नील वैगनर ने उन्हें विकेट के पीछे कैच कराया।

न्यूजीलैंड ने कप्तान विलियमसन के 129 रन की मदद से अपनी पहली पारी में 431 रन बनाये थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Live Toss And Scorecard: एडिलेड में टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pune Dog Attack: पुणे में आवारा कुत्तों का आतंक! किरकटवाड़ी की हाउसिंग सोसाइटी में स्कूली बच्चे को घेरा, सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक घटना (Watch Video)

New Zealand vs Pakistan, T20 World Cup 2026 41st Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Ajit Pawar Death Case: रोहित पवार ने लगाया 'राजनैतिक और व्यावसायिक साजिश' का आरोप, पीएम मोदी से हस्तक्षेप की मांग (Watch Video)

\