खेल की खबरें | पाकिस्तान पहले टेस्ट में जीत की ड्योढी पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. बायें हाथ के स्पिनर नौमान ने अपने पहले ही टेस्ट में 35 रन देकर पांच विकेट लिये जबकि शाह ने 79 रन देकर चार विकेट चटकाये । दक्षिण अफ्रीका की टीम चौथे दिन लंच से आधा घंटे पहले आउट हो गई ।

बायें हाथ के स्पिनर नौमान ने अपने पहले ही टेस्ट में 35 रन देकर पांच विकेट लिये जबकि शाह ने 79 रन देकर चार विकेट चटकाये । दक्षिण अफ्रीका की टीम चौथे दिन लंच से आधा घंटे पहले आउट हो गई ।

लंच के समय पाकिस्तान ने बिना किसी नुकसान के 22 रन बना लिये थे । इमरान बट 12 और आबिद अली 10 रन बनाकर खेल रहे हैं ।

पाकिस्तान ने पहली पारी में 158 रन की बढत ली थी । उसके निचले क्रम के बल्लेबाजों ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए चार विकेट 27 रन पर गिरने के बाद टीम को 378 रन तक पहुंचाया था ।

दक्षिण अफ्रीका ने शुक्रवार को चार विकेट पर 187 रन से आगे खेलना शुरू किया । हसन अली ने चौथे दिन पहली ही गेंद पर केशव महाराज को आउट किया । कप्तान क्विंटोन डिकॉक दूसरी पारी में भी नाकाम रहे और शाह के ओवर में आबिद को कैच देकर लौटे ।

नौमान ने जॉर्ज लिंडे (11) को लेग स्लिप में लपकवाया । उन्होंने आखिरी तीन विकेट लगातार तीन ओवरों में लिये । तेम्बा बावुमा 93 गेंद में 40 रन बनाकर आखिरी बल्लेबाज के रूप में आउट हुए ।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Tamil Nadu Explosion: विरुधुनगर की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 लोगों की मौत, कई घायल (Watch Videos)

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Toss And Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड