ताजा खबरें | आतंकवाद को भारत के खिलाफ सरकारी नीति के साधन के रूप में इस्तेमाल कर रहा है पाकिस्तान : केंद्रीय मंत्री पुरी

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने रविवार को पाकिस्तान पर भारत के खिलाफ आतंकवाद को सरकारी नीति के साधन के रूप में इस्तेमाल करने का आरोप लगाया और कहा कि मोदी सरकार के नेतृत्व में भारत ने पड़ोसी देश को साफ संदेश दे दिया है कि वह अपनी सीमा में आतंकियों को खत्म कर देगा।

चंडीगढ़, 26 मई केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने रविवार को पाकिस्तान पर भारत के खिलाफ आतंकवाद को सरकारी नीति के साधन के रूप में इस्तेमाल करने का आरोप लगाया और कहा कि मोदी सरकार के नेतृत्व में भारत ने पड़ोसी देश को साफ संदेश दे दिया है कि वह अपनी सीमा में आतंकियों को खत्म कर देगा।

पुरी ने यहां संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कहा, "पाकिस्तान एक ऐसा देश है जिसने लगातार सरकारी नीति के एक साधन के रूप में आतंक का उपयोग किया है।"

उन्होंने कहा, "जब से मोदी जी सत्ता में आए हैं तब से सीमा पार आतंकवाद में शामिल लोगों को एक संदेश मिल गया है।"

पुरी ने 1984 में हुए सिख विरोधी दंगों के लिए भी कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा, यह दंगा नहीं, नरसंहार था।

पुरी ने कहा कि कांग्रेस ने अभी तक 'ऑपरेशन ब्लूस्टार' के लिए उचित माफी नहीं मांगी है।

ऑपरेशन ब्लूस्टार 1984 में स्वर्ण मंदिर से आतंकवादियों को बाहर निकालने के लिए चलाया गया एक सैन्य अभियान था।

पुरी ने कहा कि 2014 में जब मोदी ने सत्ता संभाली तो देश आर्थिक स्थिति के लिहाज से 11वें स्थान पर था, ‘‘अब यह पांचवें स्थान पर पहुंच गया है’’।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वर्तमान में देश की जीडीपी 3.95 हजार अरब अमेरिकी डॉलर है और जल्द ही जापान को पीछे छोड़ देगी। जापान चौथे स्थान पर है।

उन्होंने कहा देश का पूंजीगत व्यय हर साल 30 प्रतिशत बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि अंतरिम बजट में पूंजीगत व्यय 11 लाख करोड़ रुपये रखा गया था।

उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस 2004 से 2014 तक सत्ता में थी तब शहरी खर्च 1.70 लाख करोड़ रुपये था, मोदी सरकार के पिछले 10 वर्षों के दौरान यह खर्च बढ़कर 18-19 लाख करोड़ रुपये हो गया है।

चंडीगढ़ लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार संजय टंडन के बारे में पुरी ने कहा कि चंडीगढ़ न केवल भारत के बल्कि दुनिया के शीर्ष शहरों में से एक है और संसद में इसका प्रतिनिधित्व टंडन जैसे योग्य व्यक्ति द्वारा किया जाना चाहिए जो शहर के लोकाचार और उसकी समस्याओं से परिचित हैं।

टंडन का मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार के मनीष तिवारी से है।

पुरी ने भाजपा के घोषणापत्र और अन्य दलों के घोषणापत्र के बीच अंतर बताया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच अहम मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 52nd Match Live Toss And Scorecard: कोलकाता में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Scorecard: दिल्ली में दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 5 विकेट से हराया, डेवाल्ड ब्रेविसज़ा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें ZIM बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

West Indies T20 World Cup At Eden Gardens: टी20 वर्ल्ड कप में ईडन गार्डन स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा हैं वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें कैरेबियाई टीम के आकंड़ें

\