विदेश की खबरें | कोविड-19 की चौथी लहर से जूझ रहा पाकिस्तान, राष्ट्रपति ने देशवासियों से कहा- गंभीर हो जाइए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने सोमवार को देशवासियों से ''गंभीर होने'' और कोविड-19 पाबंदियों का पालन करने की अपील की। पाकिस्तान फिलहाल महामारी की चौथी लहर से जूझ रहा है और बीते 24 घंटे में देश में संक्रमण के 3,752 नए मामले सामने आए हैं। बीते दो महीने से भी अधिक समय बाद एक दिन में सबसे अधिक लोग संक्रमित पाए गए हैं।

इस्लामाबाद, 26 जुलाई पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने सोमवार को देशवासियों से ''गंभीर होने'' और कोविड-19 पाबंदियों का पालन करने की अपील की। पाकिस्तान फिलहाल महामारी की चौथी लहर से जूझ रहा है और बीते 24 घंटे में देश में संक्रमण के 3,752 नए मामले सामने आए हैं। बीते दो महीने से भी अधिक समय बाद एक दिन में सबसे अधिक लोग संक्रमित पाए गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा कि बीती रात 32 और लोगों की मौत की खबर मिलने के बाद मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 23,048 हो गई। देश में उपचाराधीन रोगियों की संख्या 1,008,446 है।

नेशनल कमांड एंड ऑपरेशन सेंटर के अनुसार, 21 मई के बाद एक दिन में संक्रमण के सबसे अधिक 3,752 नए मामले सामने आए हैं। उस दिन 4,007 सामने आए थे। देश में संक्रमण दर भी 19 मई के बाद सबसे अधिक है। उस दिन यह 8.23 प्रतिशत थी।

राष्ट्रपति अल्वी ने स्थिति को ''खतरनाक'' बताते हुए, लोगों से कोविड के दिशानिर्देशों का पालन करने का आग्रह किया।

उन्होंने ट्वीट किया, ''खतरनाक। कल 3,752 लोग संक्रमित मिले। पाकिस्तान की जनता गंभीर हो जाइए। ईद के बाद मामले बढ़े हैं। मैं इसकी उम्मीद कर रहा था और इसके बारे में चेतावनी दे रहा था क्योंकि मैंने सड़कों, बाजारों, शादियों और मस्जिदों में लापरवाही देखी है। ”

राष्ट्रपति ने कहा, ''आइए, मिलकर काम करें। एसओपी का पालन करें। हाथ धोएं, मास्क लगाएं और सामाजिक दूरी बनाए रखें।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? क्राइस्टचर्च में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट