SL vs PAK 1st Test 2023 Day 3 Stumps: सऊद शकील के दोहरे शतक से पहले टेस्ट में मजबूत स्थिति में पाकिस्तान, तीसरे दिन के खेल ख़त्म होने तक श्रीलंका ने दूसरी पारी में जोड़े 14 रन

श्रीलंका ने पहली पारी में 312 रन बनाए थे और इस तरह से पाकिस्तान को 149 रन की बढ़त मिली। श्रीलंका ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक बिना किसी नुकसान के 14 रन बनाए थे और इस तरह से वह अभी पाकिस्तान से 135 रन पीछे है.

Saud Shakeel ( Photo Credit: Twitter)

श्रीलंका ने पहली पारी में 312 रन बनाए थे और इस तरह से पाकिस्तान को 149 रन की बढ़त मिली. श्रीलंका ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक बिना किसी नुकसान के 14 रन बनाए थे और इस तरह से वह अभी पाकिस्तान से 135 रन पीछे है. शकील ने नाबाद 208 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में 361 गेंद खेली तथा 19 चौके लगाए. दिसंबर में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने के बाद शकील ने छह मैचों में एक दोहरा शतक, एक शतक और पांच अर्धशतक बनाए हैं. उनका औसत 98.5 है. यह भी पढ़ें: पाकिस्तान के नंबर 11 बल्लेबाज अबरार अहमद ने मैदान पर आउट होने से बचने के लिए श्रीलंकाई विकेटकीपर के साथ किया अजीब हरकत, देखें वीडियो

शकील पाकिस्तानी पारी के मुख्य सूत्रधार रहे और उन्होंने निचले मध्यक्रम के बल्लेबाजों के साथ उपयोगी साझेदारियां निभाई. पाकिस्तान ने कल 101 रन तक पांच विकेट गंवा दिए थे जिसके बाद शकील और आगा सलमान (83) ने छठे विकेट के लिए रिकॉर्ड 177 रन की साझेदारी करके पारी को संभाला.

यह श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान की ओर से टेस्ट क्रिकेट में छठे विकेट की सबसे बड़ी साझेदारी है. इन दोनों ने 2017 में दुबई में सरफराज अहमद और असद शाफिक के बीच 173 रन की साझेदारी को पीछे छोड़ा.

शकील और सलमान ने तेजी से रन जुटाए। दोनों ने श्रीलंकाई स्पिनरों के खिलाफ कदमों का अच्छी तरह इस्तेमाल किया और खराब गेंदों को सबक सिखाया.

रमेश मेंडिस के दिन के पहले ओवर में शकील को 93 रन के स्कोर पर जीवनदान मिला और फिर तीन गेंद बाद उन्होंने शतक पूरा किया. इस ओवर की अंतिम गेंद पर सलमान स्टंप हो गए. उन्होंने 113 गेंद की अपनी पारी में नौ चौके और एक छक्का मारा.

शकील ने लंच के बाद नोमान अली (25) के साथ सातवें विकेट के लिए 52 रन की साझेदारी की. उन्होंने नसीम शाह के साथ नौवें विकेट के लिए 94 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की. इसमें नसीम शाह का योगदान केवल 6 रन का था.

श्रीलंका का क्षेत्र रक्षण अच्छा नहीं रहा तथा उसके खिलाड़ियों ने शकील को 93 और 139 रन पर जीवनदान दिए। बाएं हाथ के बल्लेबाज शकील ने धनंजय डिसिल्वा पर चौका लगाकर अपना दोहरा शतक पूरा किया। अबरार अहमद (10) आउट होने वाले आखिरी बल्लेबाज थे. श्रीलंका की तरफ से रमेश मेंडिस ने पांच और प्रबाथ जयसूर्या ने तीन विकेट लिए.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड