विदेश की खबरें | पाकिस्तान में एक दिन में कोविड-19 के सर्वाधिक मामले, कुल रोगियों की संख्या 1,39,230 हुई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान में एक दिन में कोरोना वायरस के सर्वाधिक मामले दर्ज किये गये जिनकी संख्या 6,825 है जिसके बाद देश में रोगियों की संख्या 1,39,230 हो गयी है। वहीं पिछले 24 घंटे में 81 लोगों की मौत संक्रमण के कारण हो गयी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी।
इस्लामाबाद, 14 जून पाकिस्तान में एक दिन में कोरोना वायरस के सर्वाधिक मामले दर्ज किये गये जिनकी संख्या 6,825 है जिसके बाद देश में रोगियों की संख्या 1,39,230 हो गयी है। वहीं पिछले 24 घंटे में 81 लोगों की मौत संक्रमण के कारण हो गयी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय ने कहा कि देश में मौत के मामले बढ़कर 2,632 पहुंच गये हैं।
यह भी पढ़े | भारत ने COVID-19 पर गलत सूचना से निपटने पर की UN की पहल की अगुवाई.
उसने कहा कि पिछले 24 घंटे में 6,825 लोगों को संक्रमण की पुष्टि हुई है जो अब तक का एक दिन में संक्रमण का सर्वाधिक आंकड़ा है। कुल मामलों की संख्या 1,39,230 हो गयी है।
मंत्रालय ने कहा कि अब तक 51,735 लोग कोविड-19 से स्वस्थ हो चुके हैं।
यह भी पढ़े | जापान में भूकंप के तेज झटके किए गए महसूस, सुनामी की कोई चेतावनी नहीं.
लेकिन दूसरी तरफ सबसे बुरी तरह प्रभावित दो राज्यों- पंजाब और सिंध में रोगियों की संख्या 50-50 हजार के पार चली गयी है।
मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार पंजाब में 52,601 रोगी, सिंध में 51,518, खैबर पख्तूनख्वा में 17,450, बलूचिस्तान में 8,028, इस्लामाबाद में 7,934, गिलगित बाल्टिस्तान में 1,095 और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में संकमण के 604 मामले सामने आए हैं।
देशभर में अब तक 8,68,565 नमूनों की जांच संक्रमण के लिए की जा चुकी है और पिछले 24 घंटे में 29,546 नमूनों की जांच की गयी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 14, 2020 01:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

