विदेश की खबरें | विवादित बयान के मुद्दे पर भारत से संबंध तोड़े पाकिस्तान सरकार : इमरान खान
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. भाजपा से अब निलंबित व निष्कासित किए जा चुके नेताओं द्वारा पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ की गई विवादास्पद टिप्पणियों की निंदा करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने पाकिस्तान सरकार से भारत के साथ संबंध तोड़ने और इस मुद्दे पर कठोर रुख अपनाने को कहा है।
इस्लामाबाद, आठ जून भाजपा से अब निलंबित व निष्कासित किए जा चुके नेताओं द्वारा पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ की गई विवादास्पद टिप्पणियों की निंदा करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने पाकिस्तान सरकार से भारत के साथ संबंध तोड़ने और इस मुद्दे पर कठोर रुख अपनाने को कहा है।
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष, अपदस्थ प्रधानमंत्री ने मंगलवार को इस्लामाबाद में वकीलों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह मांग की।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान सरकार को अरब देशों का अनुसरण करना चाहिए और नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ कड़ा रुख अपनाना चाहिए।
उन्होंने कहा, “सरकार को भारत से संबंध तोड़ लेने चाहिए। भारतीय उत्पादों का बहिष्कार किया जाना चाहिए।”
सोमवार को खान ने पैगंबर मोहम्मद पर “भाजपा प्रवक्ता द्वारा घृणित हमले” की कड़ी निंदा की और मोदी सरकार पर “जानबूझकर भारत में मुसलमानों के प्रति उत्तेजना और नफरत की नीति का पालन करने का आरोप लगाया, जिसमें उनके खिलाफ हिंसा को उकसाना भी शामिल था।”
प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने रविवार को पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ “आहत करने वाली” टिप्पणी की निंदा की।
भारत सरकार द्वारा पांच अगस्त, 2019 को जम्मू- कश्मीर के विशेष दर्जे को रद्द करने के लिए संविधान के अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को निरस्त करने के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्तों में दरार और गहरा गई थी। भारत के फैसले पर पाकिस्तान से कड़ी प्रतिक्रिया हुई, जिसने राजनयिक संबंधों के स्तर को कम कर भारतीय दूत को निष्कासित कर दिया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 08, 2022 06:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

