विदेश की खबरें | पाकिस्तान सरकार ने दुर्गटनाग्रस्त विमान के पायलट के बारे में विमानन प्राधिकरण से मांगा स्पष्टीकरण
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान की नाराज सरकार ने देश के नागर विमानन प्राधिकरण से उसके उस पत्र के बारे में स्पष्टीकरण मांगा है जिसमें कहा गया था कि पिछले महीने कराची में दुर्घटनाग्रस्त हुए पाकिस्तान इंटरनेशनल एअरलाइन (पीआईए) के विमान के पायलट ने विमान यातायात नियंत्रण कक्ष के निर्देशों का पालन नहीं किया।
इस्लामाबाद, पांच जून पाकिस्तान की नाराज सरकार ने देश के नागर विमानन प्राधिकरण से उसके उस पत्र के बारे में स्पष्टीकरण मांगा है जिसमें कहा गया था कि पिछले महीने कराची में दुर्घटनाग्रस्त हुए पाकिस्तान इंटरनेशनल एअरलाइन (पीआईए) के विमान के पायलट ने विमान यातायात नियंत्रण कक्ष के निर्देशों का पालन नहीं किया।
सरकार ने कहा है कि इस प्रकार की जानकारी पहले जांच बोर्ड को देनी चाहिए।
यह भी पढ़े | पाकिस्तान में बम विस्फोट में प्राइवेट स्कूल के 2 टीचर की मौत, मामले में जांच शुरू.
नागर विमानन प्राधिकरण (सीएए) ने धन की कमी से जूझ रही पीआईए को दो जून को लिखे पत्र में कहा था कि दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान के पायलट ने विमान यातायात नियंत्रण कक्ष (एटीसी) के निर्देशों का पालन नहीं किया।
पत्र पाकिस्तानी मीडिया में प्रकाशित हुआ था और इससे सरकार को फजीहत का सामना करना पड़ रहा है।
यह भी पढ़े | पाकिस्तान के सरकारी कर्मचारियों के बुरे दिन, आईएमएफ ने का वेतन फ्रीज करने को कहा.
डॉन समाचार पत्र में प्रकाशित खबर के अनुसार सरकार ने कहा है कि 22 मई को हुई विमान दुर्घटना की जांच के लिए पहले ही बोर्ड का गठन किया है और इस प्रकार की जानकारी पहले बोर्ड को दी जानी चाहिए थी।
पीआईए का विमान 22 मई को दुर्घटनाग्रस्त हो गया था जिसमें तीन बच्चों समेत 97 लोगों की मौत हो गई थी और सौभाग्यवश दो यात्री बच गए थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)