विदेश की खबरें | पाकिस्तान: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री उस्मान बुजदार ने पीटीआई और राजनीति छोड़ने की घोषणा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के पूर्व मुख्यमंत्री उस्मान बुजदार ने शुक्रवार को पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी और राजनीति छोड़ने की घोषणा की। देश में नौ मई की हिंसा के बाद से पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) से कई नेता इस्तीफा दे चुके हैं।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

लाहौर, दो जून पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के पूर्व मुख्यमंत्री उस्मान बुजदार ने शुक्रवार को पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी और राजनीति छोड़ने की घोषणा की। देश में नौ मई की हिंसा के बाद से पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) से कई नेता इस्तीफा दे चुके हैं।

बुजदार ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘सबसे पहले मैं नौ मई की घटना की निंदा करता हूं। जिन सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया गया, वे पाकिस्तान राष्ट्र की संपत्तियां थीं और मेरा मानना है कि हमें ऐसी घटनाओं से बचना चाहिए।’’

अल-कादिर मामले में खान की गिरफ्तारी के चलते शुरू हुई हिंसा के बाद खान की करीबी सहयोगी और पूर्व मानवाधिकार मंत्री शिरीन मजारी सहित पीटीआई के कई नेता पार्टी छोड़ चुके हैं।

‘जियो न्यूज’ के मुताबिक, बुजदार ने कहा कि वह हमेशा पाकिस्तान के सशस्त्र बलों के साथ खड़े थे और आगे भी खड़े रहेंगे। एक समय खान के करीबी समझे जाने वाले बुजदार ने कहा, ‘‘मैं हमेशा शराफत की राजनीति के लिए प्रतिबद्ध रहा हूं...लेकिन वर्तमान परिस्थितियों के कारण मैंने राजनीति छोड़ने का फैसला किया है।’’

पूर्व मुख्यमंत्री ने सभी पक्षों से एक आम सहमति पर पहुंचने का आह्वान किया और अधिकारियों से उन सभी को जेल से रिहा करने के लिए कहा, जो निर्दोष हैं।

नौ मई की हिंसा में 10 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। खान की पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रावलपिंडी में सेना के मुख्यालय सहित सैन्य प्रतिष्ठानों में आगजनी और तोड़फोड़ की थी, जिसके बाद खान की पार्टी के खिलाफ सरकार ने कार्रवाई तेज कर दी।

खान की पार्टी से अलग हो चुके अन्य नेताओं और सांसदों में फवाद चौधरी, शिरीन मजारी, आमिर महमूद कियानी, मलिक अमीन असलम, महमूद मौलवी, आफताब सिद्दीकी, फैयाजुल हसन चौहान शामिल हैं। बुजदार वर्तमान में भ्रष्टाचार के मामलों में राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो की जांच का सामना कर रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\