विदेश की खबरें | पाकिस्तान:पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री इलाही के आवास पर पड़ा छापा, आतंकवाद के आरोप में मामला दर्ज किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान पुलिस ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ पार्टी के प्रमुख चौधरी परवेज इलाही के खिलाफ आतंकवाद के आरोपों को लेकर शनिवार को मामला दर्ज किया और उनकी गिरफ्तारी का प्रतिरोध करने पर 25 अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

लाहौर, 29 अप्रैल पाकिस्तान पुलिस ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ पार्टी के प्रमुख चौधरी परवेज इलाही के खिलाफ आतंकवाद के आरोपों को लेकर शनिवार को मामला दर्ज किया और उनकी गिरफ्तारी का प्रतिरोध करने पर 25 अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

लाहौर पुलिस ने शुक्रवार देर रात एक अभियान शुरू किया, जिसके तहत करीब 500 पुलिसकर्मियों और भ्रष्टाचार रोधी कर्मियों ने भ्रष्टाचार के एक मामले में इलाही को गिरफ्तार करने के लिए लाहौर स्थित उनके आवास पर छापा मारा।

अभियान पांच घंटे से अधिक समय तक चला, जो शनिवार सुबह खत्म हुआ क्योंकि पुलिस इलाही को गिरफ्तार करने में नाकाम रही। वह छापा मारे जाने से पहले घर से भाग गये थे।

भ्रष्टाचार रोधी एजेंसी के प्रवक्ता शाहिद कमाल ने कहा, ‘‘पुलिस ने अपने कर्मियों पर कथित हमला करने को लेकर इलाही और 50 अन्य के खिलाफ आतंकवाद के आरोपों के तहत एक मामला दर्ज किया है।’’ उन्होंने बताया कि इनमें से 25 को गिरफ्तार कर लिया गया।

कमाल के मुताबिक, भ्रष्टाचार के मामले में इलाही को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की कार्रवाई जारी है।

हालांकि, पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपने पार्टी प्रमुख के आवास पर मारे गये छापे की सख्त निंदा की है। उन्होंने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा, ‘‘परवेज इलाही के आवास पर महिलाओं और परिवार के सदस्यों का सम्मान किये बगैर मारे गये छापे की कड़ी निंदा करता हूं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर