विदेश की खबरें | पाकिस्तान: राजमार्ग परियोजना में हुए भ्रष्टाचार के मामले में पूर्व मंत्री फवाद चौधरी पूछताछ के लिये तलब

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के भ्रष्टाचार रोधी निकाय ने राजमार्ग परियोजना (डुअल कैरेज-वे प्रोजेक्ट)में हुए भ्रष्टाचार में कथित तौर पर शामिल रहे पूर्व संघीय मंत्री फवाद चौधरी को पूछताछ के लिए बुलाया है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इस्लामाबाद, 11 नवंबर पाकिस्तान के भ्रष्टाचार रोधी निकाय ने राजमार्ग परियोजना (डुअल कैरेज-वे प्रोजेक्ट)में हुए भ्रष्टाचार में कथित तौर पर शामिल रहे पूर्व संघीय मंत्री फवाद चौधरी को पूछताछ के लिए बुलाया है।

चौधरी जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के मंत्रिमंडल में मंत्री थे।

‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ अखबार में शनिवार को छपी खबर के मुताबिक, राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) ने शुक्रवार को चौधरी को निर्देश दिया कि वह 13 नवंबर को पूर्वाह्न 10 बजे रावलपिंडी स्थित ब्यूरो के कार्यालय में पूछताछ के लिए संयुक्त जांच टीम के समक्ष उपस्थित हों।

एनएबी के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पाया गया कि चौधरी ने संघीय मंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान ‘झेलम-पिंड दादन खान डुअल कैरेज-वे’ परियोजना में कथित तौर पर अपने राजनीतिक रसूख का अनुचित इस्तेमाल किया।

खबर के मुताबिक, पूर्व संघीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने कथित तौर पर ठेकेदार और उनके सहयोगियों से गैरकानूनी तरीके से लाभ प्राप्त किया।

एनएबी ने समन में कहा, ‘‘इसके अलावा, आपने, अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ, डुअल कैरेज-वे परियोजना से लगी जमीन अधिग्रहीत की, जिससे राजस्व को नुकसान हुआ।’’

पिछले हफ्ते, चौधरी को उनके इस्लामाबाद स्थित आवास से गिरफ्तार किया गया था। जिला और सत्र अदालत ने पूर्व मंत्री को एक व्यक्ति से रिश्वत लेने के आरोप में उनके खिलाफ दर्ज मामले में 14 दिन की न्यायिक हिरासत के तहत जेल भेज दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट