एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | पाकिस्तान के विदेश मंत्री डार एससीओ बैठक में भाग लेने के लिए चीन जाएंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए सोमवार को चीन की यात्रा पर जा रहे हैं।

विदेश की खबरें | पाकिस्तान के विदेश मंत्री डार एससीओ बैठक में भाग लेने के लिए चीन जाएंगे
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इस्लामाबाद, 14 जुलाई पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए सोमवार को चीन की यात्रा पर जा रहे हैं।

एससीओ के विदेश मंत्रियों की परिषद (सीएफएम) की बैठक 15 जुलाई को तियानजिन में आयोजित की जाएगी।

डार को इस बैठक के लिए चीन के उनके समकक्ष वांग यी ने आमंत्रित किया है।

डार के अलावा एससीओ के अन्य सदस्य देशों चीन, बेलारूस, भारत, ईरान, कजाखस्तान, किर्गिस्तान, रूस, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान इस बैठक में भाग लेंगे।

सीएफएम, शंघाई सहयोग संगठन में तीसरा सबसे बड़ा मंच है और अंतरराष्ट्रीय संबंधों के मुद्दों के साथ ही एससीओ की विदेश और सुरक्षा नीतियों पर ध्यान केंद्रित करता है।

यह घोषणाओं और वक्तव्यों आदि सहित उन दस्तावेजों को मंजूरी देता है जिन्हें राष्ट्राध्यक्षों की परिषद (सीएचएस) के विचारार्थ प्रस्तुत किया जाना है।

डार पाकिस्तान के उपप्रधानमंत्री भी हैं। वह सीएफएम बैठक के इतर अपने समकक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे।

बहरहाल, विदेश कार्यालय के प्रवक्ता ने शुक्रवार को अपनी नियमित मीडिया ब्रीफिंग में बताया कि भारत के विदेश मंत्री के साथ किसी बैठक की योजना नहीं है।

आगामी सीएचएस 31 अगस्त से एक सितंबर तक तियानजिन में होगा और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के इसमें शामिल होने की उम्मीद है।

‘एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ अखबार ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि प्रधानमंत्री के साथ फील्ड मार्शल सैयद असीम मुनीर भी होंगे, जिससे इस यात्रा का महत्व और भी बढ़ जाता है।

अखबार ने कहा कि शहबाज इस अवसर का उपयोग शीर्ष चीनी नेतृत्व के साथ उच्च स्तरीय बैठकों में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने तथा भारत के साथ मई में हुए संघर्ष सहित क्षेत्रीय घटनाक्रमों की समीक्षा के लिए करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 14, 2025 01:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).