खेल की खबरें | पाकिस्तान के तेज गेंदबाज नसीम शाह कोविड-19 जांच में पॉजिटिव
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने गुरुवार को बताया कि शाह को निमोनिया का पता चलने के बाद गुरुवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वह काफी बेहतर महसूस कर रहा है।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने गुरुवार को बताया कि शाह को निमोनिया का पता चलने के बाद गुरुवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वह काफी बेहतर महसूस कर रहा है।
बोर्ड से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक शाह टीम होटल में वापस आ गए हैं जहां वह कोविड-19 से जुड़ी सभी प्रोटोकॉल का पालन करेंगे।’’
पाकिस्तान की टीम सोमवार को न्यूजीलैंड दौरे पर रवाना होगी जहां उसे त्रिकोणीय श्रृंखला में भाग लेना है। इस श्रृंखला में तीसरी टीम बांग्लादेश है।
पीसीबी ने यह साफ नहीं किया कि वह न्यूजीलैंड दौरे का हिस्सा बनेंगे या नहीं।
वह इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा श्रृंखला का पहला मैच खेलने के बाद अंतिम एकादश से बाहर हो गये थे।
शाह को सीने में दर्द और बुखार की शिकायत के बाद मंगलवार देर रात लाहौर के अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था।
पाकिस्तान की टीम श्रृंखला में अभी 3-2 से आगे है। इसके बाकी बचे दोनों मैच शुक्रवार को खेले जायेंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 29, 2022 04:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

