एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | पाकिस्तान दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश के खिलाफ जीत के करीब

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने 10 रन देकर दो जबकि हसन अली ने 12 रन देकर दो विकेट चटकाए।

खेल की खबरें | पाकिस्तान दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश के खिलाफ जीत के करीब

तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने 10 रन देकर दो जबकि हसन अली ने 12 रन देकर दो विकेट चटकाए।

बांग्लादेश को पारी की हार टालने के लिए अब भी 141 रन की जरूरत है।

लंच के समय लिटन दास 27 जबकि मुशफिकुर रहीम 16 रन बनाकर खेल रहे थे। दोनों पांचवें विकेट के लिए 47 रन की अटूट साझेदारी कर चुके हैं।

इससे पूर्व साजिद खान ने पहली पारी में 42 रन देकर आठ विकेट चटकाए जिससे बांग्लादेश की टीम 87 रन पर ढेर हो गई। साजिद का यह प्रदर्शन किसी पाकिस्तानी गेंदबाज का चौथे सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत प्रदर्शन है।

श्रृंखला में बांग्लादेश का सूपड़ा साफ करने की कवायद में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने मेजबान टीम को फॉलोआन देने का फैसला किया।

पाकिस्तान ने पहली पारी चार विकेट पर 300 रन बनाने के बाद घोषित की थी।

पाकिस्तान ने पहला टेस्ट आठ विकेट से जीता था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 08, 2021 12:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).