खेल की खबरें | बांग्लादेश पर रोमांचक जीत के साथ पाकिस्तान ने टी20 श्रृंखला में सूपड़ा साफ किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 124 रन बनाये पाकिस्तान ने आखिरी गेंद पर मोहम्मद नवाज (नाबाद चार) के चौके से मैच अपने नाम कर लिया।

बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 124 रन बनाये पाकिस्तान ने आखिरी गेंद पर मोहम्मद नवाज (नाबाद चार) के चौके से मैच अपने नाम कर लिया।

कम स्कोर वाले इस मैच में पाकिस्तान को आखिरी ओवर में जीत के लिए आठ रन चाहिए थे। बांग्लादेश के कप्तान महमूदुल्लाह ने खुद गेंदबाजी करने का फैसला किया। 

  उन्होंने ओवर की दूसरी और तीसरे गेंद पर सरफराज अहमद (छह) और हैदर अली को चलता किया। इसके बाद इफ्तिखार अहमद (छह रन) ने चौथी गेंद पर छक्का जड़ दिया। वह पांचवीं गेंद पर भी बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की लेकिन कैच आउट हो गये।

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दो रन चाहिए थे लेकिन नवाज ने चौका जड़कर टीम को जीत दिला दी। महमूदुल्लाह ने एक ओवर में 10 रन देकर तीन विकेट लिये।

लक्ष्य का पीछा करते हुए हैदर अली और मोहम्मद रिजवान (40) ने  दूसरे विकेट के लिए 51 रन की साझेदारी कर टीम को अच्छी स्थिति में पहुंचा दी थी लेकिन बांग्लादेश वापसी करने में सफल रहा। हैदर ने तीन चौके और दो छक्के लगाये।

इससे पहले  महमूदुल्लाह ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया लेकिन शाहनवाज दहानी, लेग स्पिनर उस्मान कादिर और तेज गेंदबाज मोहम्मद वसीम ने दो-दो विकेट लेकर बांग्लादेश को कम स्कोर पर रोक दिया।

बांग्लादेश के लिए मोहम्मद नइम ने 50 गेंद में 47 रन की पारी खेली।

पाकिस्तान ने पहला मैच चार विकेट जबकि दूसरा मैच आठ विकेट से जीता था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Toss Winner Prediction: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Uttarakhand Announces ‘No Vehicle Day’: उत्तराखंड में ‘नो व्हीकल डे’ का ऐलान, सीएम काफिले में 50 फीसदी कटौती और वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

RCB vs KKR Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें