इंग्लैंड दौरा होने पर अधिक टेस्ट मैच खेल सकता है पाक
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) और इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के अधिकारियों के बीच कोविड-19 महामारी के बावजूद दौरा जारी रखने को लेकर 18 मई को वीडियो कान्फ्रेंस होगी।
कराची, 11 मई पाकिस्तान की क्रिकेट टीम इंग्लैंड दौरे पर तीन के बजाय चार या पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेल सकती है।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) और इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के अधिकारियों के बीच कोविड-19 महामारी के बावजूद दौरा जारी रखने को लेकर 18 मई को वीडियो कान्फ्रेंस होगी।
पीसीबी सूत्रों ने कहा, ‘‘वर्तमान कार्यक्रम के अनुसार पाकिस्तान को इंग्लैंड दौरे में तीन टेस्ट और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने हैं लेकिन अगर यह दौरा जुलाई में थोड़ा पहले शुरू हो जाता है तो टेस्ट मैचों की संख्या बढ़ायी जा सकती है। ’’
सूत्रों ने कहा कि अगर वेस्टइंडीज का इंग्लैंड दौरा नहीं हो पाता है तो ईसीबी चार या पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला का प्रस्ताव रख सकता है।
दोनों बोर्ड के अधिकारियों के बीच 18 मई को होने वाली बैठक में जुलाई में पाकिस्तानी टीम के इंग्लैंड पहुंचने पर उनके पृथकवास पर रहने के समय, सीमित मैच स्थलों पर मैचों का आयोजन और खाली स्टेडियमों पर खेलने जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी।
पीसीबी के सीईओ वसीम खान ने वीडियो कान्फ्रेंस की पुष्टि की लेकिन कहा कि ईसीबी ने जुलाई से सितंबर तक होने वाले दौरे में मैचों की संख्या बढ़ाने पर बात नहीं की है।
खान ने कहा, ‘‘बैठक के बाद ही चीजें स्पष्ट हो पाएंगी लेकिन हम अपने कप्तानों और कोचों से सलाह मशविरा करने के बाद ही अंतिम फैसला करेंगे। ’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 11, 2020 10:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

