पाकिस्तानी गेंदबाजों ने ‘डेथ ओवरों’ में शानदार गेंदबाजी की: केन विलियमसन

न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने पाकिस्तान के गेंदबाजों के ‘बेहतरीन’ प्रदर्शन की जमकर प्रशंसा करते हुए कहा कि ‘डेथ ओवरों’ में उनका प्रदर्शन उच्च स्तर का था. पाकिस्तान ने टी20 विश्व कप के सुपर 12 के ग्रुप दो मैच में न्यूजीलैंड को आठ विकेट पर 134 रन ही बनाने दिये और फिर 18.4 ओवर में पांच विकेट से जीत दर्ज की.

केन विलियम्सन (Photo: IANS)

शारजाह, 27 अक्टूबर : न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने पाकिस्तान के गेंदबाजों के ‘बेहतरीन’ प्रदर्शन की जमकर प्रशंसा करते हुए कहा कि ‘डेथ ओवरों’ में उनका प्रदर्शन उच्च स्तर का था. पाकिस्तान ने टी20 विश्व कप के सुपर 12 के ग्रुप दो मैच में न्यूजीलैंड को आठ विकेट पर 134 रन ही बनाने दिये और फिर 18.4 ओवर में पांच विकेट से जीत दर्ज की. यह उसकी लगातार दूसरी जीत है. तेज गेंदबाज हारिस रऊफ ने 22 रन देकर चार विकेट लिये जबकि स्पिनर इमाद वसीम और शादाब खान ने बीच के ओवरों में बल्लेबाजों पर अंकुश लगाकर अपना योगदान दिया.

विलियमसन ने कहा, ‘‘दुर्भाग्य से हम अपनी रणनीति के अनुसार नहीं खेल पाये और अगर हम विरोधी टीम पर गौर करें तो डेथ ओवरों में उन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी की और हमें मौका नहीं दिया. उनकी गेंदबाजी उच्च स्तर की थी. हमें इस हार से कुछ सबक लेकर आगे बढ़ना होगा. ’’ उन्होंने कहा, ‘‘इस तरह के अनुभव से काफी कुछ सीखने को मिलता है लेकिन पाकिस्तान ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया तथा मुश्किल विकेट पर अच्छी तरह से मैच का अंत किया.’’ यह भी पढ़ें : IND vs PAK: जीतकर बहुत अच्छा लग रहा, हम आत्मविश्वास बढ़ाने की कोशिश करेंगे : पाक कप्तान बाबर

विलियमसन ने कहा, ‘‘उनके गेंदबाजों ने आज शानदार प्रदर्शन किया जैसा कि उन्होंने पहले मैच (भारत के खिलाफ) में किया था और उनसे ऐसी उम्मीद थी. वे लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं.’’ भारत के खिलाफ पाकिस्तानी गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया था. शाहीन शाह अफरीदी ने भारतीय शीर्ष क्रम को झकझोर कर उसे दबाव में ला दिया था.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड