विदेश की खबरें | पाकिस्तान ने चीन द्वारा विकसित कोविड-19 के टीके के नैदानिक परीक्षण का तीसरा चरण शुरु किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान ने मंगलवार को एक चीनी कंपनी द्वारा विकसित किए जा रहे संभावित कोविड-19 टीके के लिए तीसरे चरण का नैदानिक ​​परीक्षण शुरू करने की घोषणा की।

इस्लामाबाद, 22 सितंबर पाकिस्तान ने मंगलवार को एक चीनी कंपनी द्वारा विकसित किए जा रहे संभावित कोविड-19 टीके के लिए तीसरे चरण का नैदानिक ​​परीक्षण शुरू करने की घोषणा की।

कोविड-19 महामारी की रोकथाम को लेकर पाकिस्तान द्वारा स्थापित नेशनल कमांड और ऑपरेशन सेंटर के प्रमुख नियोजन मंत्री असद उमर ने कहा कि लगभग 8000 से 10,000 पाकिस्तानी परीक्षण में भाग लेंगे।

यह भी पढ़े | Nepal Halts Distribution of New Text Book: भारतीय क्षेत्र को अपने संशोधित नक्शे में दर्शाने वाली नई किताबों का वितरण नेपाल सरकार ने रोका.

टीके को चीन के कैन्सिनो बायोलॉजिक्स द्वारा विकसित किया जा रहा है और पाकिस्तान उन सात देशों में शामिल है जो तीसरे चरण के परीक्षण को अंजाम देंगे।

उमर ने ट्वीट किया,‘‘ पाकिस्तान में कोविड-19 टीके के तीसरे चरण के परीक्षण शुरू हुआ। टीका एक चीनी कंपनी द्वारा विकसित किया गया है। सात देशों में इस परीक्षण में कुल 40,000 लोग भाग लेंगे, जिनमें से आठ से 10,000 पाकिस्तानी होंगे।’’

यह भी पढ़े | India-China Border Tension: सीमा पर जारी तनाव के बीच बड़ी खबर, चीन से बात करने को तैयार हुआ भारत.

उन्होंने कहा कि चार से छह महीने में प्रारंभिक परिणाम आने की उम्मीद है।

एनसीओसी ने एक बयान में कहा कि पाकिस्तान के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ (एनआईएच) ने मनुष्यों पर तीसरे चरण के परीक्षणों को अंजाम देने के लिए कैन्सिनो के साथ साझेदारी की है।

पहले और दूसरे चरण के परीक्षण चीन में आयोजित किए गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Score Update: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट