देश की खबरें | भारत के प्रति शत्रुता की भावना से अस्थिर हुआ पाकिस्तान : अनुराग ठाकुर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता अनुराग ठाकुर ने सोमवार को कहा कि भारत ने कभी भी पाकिस्तान के प्रति दुर्भावना नहीं रखी लेकिन पड़ोसी देश ने नयी दिल्ली के प्रति शत्रुता की अपनी भावना से खुद को अस्थिर कर लिया है।

जम्मू, 24 फरवरी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता अनुराग ठाकुर ने सोमवार को कहा कि भारत ने कभी भी पाकिस्तान के प्रति दुर्भावना नहीं रखी लेकिन पड़ोसी देश ने नयी दिल्ली के प्रति शत्रुता की अपनी भावना से खुद को अस्थिर कर लिया है।

ठाकुर ने अमेरिकी अंतरराष्ट्रीय विकास एजेंसी (यूएसएड) की फंडिंग को लेकर चल रहे विवाद के बारे में दावा किया कि भारत में मतदान प्रक्रिया को प्रभावित करने के लिए 2.1 करोड़ अमेरिकी डॉलर की राशि ने उन लोगों को पूरी तरह से बेनकाब कर दिया है जो भारत में लोकतंत्र को कमजोर करने के लिए विदेशी ताकतों के साथ मिलकर साजिश कर रहे हैं।

अनुराग ठाकुर ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा,‘‘सीमा पर गोलीबारी के लिए पाकिस्तान को अतीत की तरह मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। यदि पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतें बंद नहीं करता है, तो हमारी सेनाएं जानती हैं कि उसे कैसे जवाब देना है, जैसा कि उन्होंने अतीत में किया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘पाकिस्तान ने भारत को अस्थिर करने की कोशिश में खुद को अस्थिर कर लिया है। कोई नहीं चाहता कि उसका पड़ोसी देश विफल राष्ट्र बने, हमने कभी उसका बुरा नहीं चाहा लेकिन जिसने बुरी नजर रखी वो बर्बाद हो गया। ’’

उन्होंने रविवार को आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान पर भारत की जीत का भी जिक्र किया।

यूएसएड विवाद को लेकर सवाल पूछे जाने पर ठाकुर ने कहा, ‘‘ मैंने पहले भी कहा था कि कुछ विदेशी ताकतें भारतीय लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश कर रही हैं। भाजपा को सत्ता से बाहर करने के प्रयास में कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का अमेरिका स्थित अरबपति निवेशक जॉर्ज सोरोस के साथ संबंध होने का खुलासा पहले ही हो चुका है। यह उस एजेंडे का हिस्सा है जिसके तहत बड़ी ताकतें भारतीय सरकार और लोकतंत्र को कमजोर करने के लिए काम कर रही हैं।’’

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘इन ताकतों के प्रयासों को विफल करने और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली राजग (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) सरकार को तीसरे कार्यकाल के लिए चुनकर लोकतंत्र को मजबूत करने वाले लोगों को बधाई। हम भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं।’’

ठाकुर ने यह भी मांग की कि जम्मू-कश्मीर में रह रहे रोहिंग्या प्रवासियों की पहचान की जाए और उन्हें वापस भेजा जाए।

उन्होंने कहा, ‘‘जम्मू-कश्मीर प्रधानमंत्री के दिल में बसता है और भाजपा के लिए भी यह उतना ही महत्वपूर्ण है, जितना कि देश के बाकी हिस्सों के लिए है। जम्मू-कश्मीर को और अधिक विकसित बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Pitch Report: सुपर-8 के अहम मुकाबले में भारत के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या वेस्टइंडीज के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Aligarh School Bus Tragedy: अलीगढ़ में बड़ी लापरवाही, चलती स्कूल बस के टूटे फ्लोर से नीचे गिरी 7 साल की बच्ची, पहिये के नीचे आने से मौके पर ही मौत; देखें VIDEO

\